Best Tax Saver Mutual Funds : वित्तीय वर्ष 2022-23 खत्म होने जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए टैक्स सेविंग्स संबंधित निवेश करने का यही सही समय है। कई टैक्सपेयर्स टॉप टैक्स-सेविंग्स म्यूचुअल फंड विकल्पों की तलाश कर रहे हैं, क्योंकि इनमें टैक्स सेविंग के साथ-साथ अच्छा रिटर्न मिलने की भी उम्मीद रहती है। ईएलएसएस या इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम टैक्स बचाने वाले निवेशकों के लिए पैसा लगाने के लिए एक अच्छी जगह है। ईएलएसएस में निवेश करने से आपको प्रति वर्ष 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स कटौती का फायदा मिल सकता है। पिछले पांच सालों में कई ईएलएसएस फंड्स ने डबल डिजिट रिटर्न दिया है। इसीलिए यहां हम 4 ईएलएसएस फंड की जानकारी देंगे, जिन्हें रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने नंबर 1 रैंकिंग दी है।
क्वांट टैक्स प्लान
फंड ने 3 महीनों में -13.38 फीसदी, 6 महीनों में -11.13 फीसदी, 1 साल में 7.75 फीसदी, 3 साल में सालाना 44.93 फीसदी और 5 सालों में सालाना 21.87 फीसदी रिटर्न दिया है। फंड की इक्विटी में 98.45 फीसदी और कैश और कैश इक्विवैलेंट इंस्ट्रूमेंट में 1.56 फीसदी हिस्सेदारी है। अलग-अलग सेक्टरों में देखें तो इसने जिन 5 सेक्टरों में सबसे अधिक निवेश किया हुआ है, उनमें फाइनेंशियल सेक्टर (20.97 फीसदी), एनर्जी (17.73 फीसदी), कंज्यूमर स्टेपल (16.13 फीसदी), कंस्ट्रक्शन (9.74 फीसदी) और टेक (7.39 फीसदी) हैं। इसकी टॉप 5 होल्डिंग्स में आईटीसी, रिलायंस, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई और लार्सन एंड टुब्रो शामिल हैं। पर ध्यान रहे कि यह निवेश के लिए बहुत अधिक जोखिम वाला फंड है।
पराग पारिख टैक्स सेवर फंड
फंड ने 3 महीनों में -3.22 फीसदी, 6 महीनों में -0.95 फीसदी, 1 साल में 9.88 फीसदी और 3 साल में सालाना 28.79 फीसदी रिटर्न दिया है। इस ईएलएसएस फंड को काफी जोखिम भरा माना गया है और क्रिसिल ने इसे नंबर 1 रैंकिंग दी है। इस फंड की में इक्विटी में 80.89 फीसदी, डेब्ट में 19.28 फीसदी और बाकी 0.17 फीसदी कैश और कैश इक्विवैलेंट इंस्ट्रूमेंट में है।
बंधन टैक्स एडवांटेज (ईएलएसएस) फंड
फंड ने 3 महीनों में -3.41 फीसदी, 6 महीनों में -3.65 फीसदी, 1 साल में 4.6 फीसदी, 3 साल में सालाना 29.8 फीसदी और 5 सालों में सालाना 12.54 फीसदी रिटर्न दिया है। इसकी शेयरों में टॉप होल्डिंग में आईसीआईसीआई बैंक (8.07%), इंफोसिस (4.99%), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (4.55%), एचडीएफसी बैंक (4.17%), और रिलायंस (3.36%) शामिल हैं। फंड ने 3 साल में सबसे ज्यादा 29.80% का रिटर्न दिया है। यह ईएलएसएस फंड क्रिसिल से बेस्ट रेटेड टैक्स सेवर फंड का दर्जा हासिल कर चुका है। यह निवेश करने के लिए एक काफी जोखिम भरा फंड भी है।
एचडीएफसी टैक्ससेवर फंड
फंड ने 3 महीनों में -6.44 फीसदी, 6 महीनों में -2.19 फीसदी, 1 साल में 11.82 फीसदी, 3 साल में सालाना 25.19 फीसदी और 5 सालों में सालाना 9.48 फीसदी रिटर्न दिया है। यह ईएलएसएस फंड एचडीएफसी म्यूचुअल फंड हाउस का है, जो कई अन्य म्यूचुअल फंड स्कीमों की पेशकश करता है। इस टैक्स सेवर फंड को क्रिसिल से टॉप रेटिंग मिली हुई है। फंड की इक्विटी में 94.83 फीसदी और कैश और कैश इक्विवैलेंट इंस्ट्रूमेंट में 5.17 फीसदी हिस्सेदारी है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग