10 Richest Countries In The World : आमतौर पर किसी देश की जो अमीरी है। इसका आकलन उसके सकल घरेलू उत्पाद या जीडीपी से लगाया जाता है। यह किसी देश की एक निश्चित अवधि में वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन को जोड़कर बनता है। अगर किसी देश की अगर संपत्ति को दर्शाना है, तो फिर इसको एक संकेतक के रूप में देखा जाता है। यह अर्थव्यवस्था को दर्शाने का और अधिक उपयोग किये जाने वाला सबसे मशहूर पैमाना है। हालांकि, इस पैमाने पर लोग सवाल भी उठाते रहे हैं, लेकिन यह जो पैमाना है। इसके आधार पर दुनिया के सबसे अमीर देशों के बारे में जानकारी मिल सकती है, तो आइए जानते है इसके बारें में।

Advertisement

दुनिया के 10 सबसे अमीर देश जीडीपी के हिसाब से

अक्टूबर 2022 के अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विज़ुअल कैपिटलिस्ट के आंकड़ों के हिसाब से दुनिया के दस अमीर देशों की सूची इस तरह बनेगी। इसमें पहला अमेरिका 25.035 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर, दूसरा चीन 18.321 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर, तीसरा जापान 4.301 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर, चौथा जर्मनी 4.031 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर, पांचवा भारत 3.469 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर, छठवां ब्रिटेन 3.199 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर, सातवा फ़्रांस 2.778 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर, आठवां कनाडा 2.2 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर, नौवां रूस 2.113 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर, दशवां इटली 1.99 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर है।

Advertisement
आईएमएफ़ के वर्तमान आकलन (2023) के मुताबिक, प्रतिव्यक्ति जीडीपी के आकलन पर दुनिया के दस सबसे अमीर देश हैं

आईएमएफ़ के वर्तमान आकलन (2023) है। इसके मुताबिक, प्रतिव्यक्ति जीडीपी के आकलन पर दुनिया के दस सबसे अमीर देश हैं। पहला लक्ज़मबर्ग, दूसरा सिंगापुर, तीसरा आयरलैंड, चौथा क़तर, पाचवां मकाऊ, छठवां स्विट्ज़रलैंड, सातवां नॉर्वे, आठवां संयुक्त अरब अमीरात, नौवां ब्रुनेई, दसवां अमेरिका हैं। अमरीका को छोड़कर पहेली सूची का कोई भी देश है। यह दूसरी सूची में शामिल नहीं है। इस सूची में अमेरिका शामिल तो है, लेकिन अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इसके होने के बावजूद, वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद की लगभग 20 प्रतिशत हिस्से की भागीदारी के बाद भी वह दूसरी सूची में 10वें स्थान पर है।

दुनिया के इन 10 शहरों में रहते हैं सबसे ज्यादा अरबपति, जानिए भारत का स्थान |Good Returns
जो देश नंबर 1 पर है यह कितना अमीर है

अगर हम दूसरी सूची के पहले नंबर के देश की बात करते है यानी लक्ज़मबर्ग की, तो यह क्षेत्रफल के हिसाब से और जनसंख्या के हिसाब से दोनों के हिसाब से सबसे छोटे देशों में से एक है। लेकिन यह जो दूसरी रैंकिंग है। इसमें यह सबसे अमीर देश है। दरअसल, यह देश दुनिया का सबसे बड़ा बैंकिंग केंद्र है, इसकी राजधानी में 200 से ज्यादा बैंक है और 1 हजार से अधिक इंवेस्टमेंट फ़ॉड संचालित होते हैं।

क्या है भारत की स्थिति

अगर हम भारत की अर्थव्यवस्था की बात करते है, तो फिर यह वैसे तो जीडीपी के पैमाने पर दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था है। लेकिन अगर प्रति व्यक्ति जीडीपी के हिसाब से देखते है, तो फिर यह दुनिया के 194 देशों की सूची में भारत का स्थान 144वां है। वही, एशियाई देशों में ही इस सूची में भारत 33वें पायदान पर है। भारत का राष्ट्रीय औसत न्यूनतम मज़दूरी के आकलन में 2.16 डॉलर प्रतिदिन का है, यानी लगभग 65 डॉलर प्रतिमाह।