Fund: लगभग सभी व्यक्ति को जरुरत के वक्त इमरजेंसी में पैसें की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में कई बार ऐसा देखा जाता है कि लोग पैसे काफी अधिक ब्याज पर उधार लेते हैं, जिस वजह से वे व्यक्ति लोन के जाल में फंस जाते हैं लेकिन आज के समय में अगर आपको इमरजेंसी में पैसे की जरुरत है तो फिर इसके लिए अब कई बारे ऑप्शन मौजूद है। इनके जरिए आप कम ब्याज पर बेहद ही आसानी से पैसा ले सकते हैं।
गोल्ड लोन
अगर हम गोल्ड लोन के फायदे की बात करें तो फिर यह आपको काफी कम ब्याज दर में मिल जाता है। इसके साथ ही यह लोन आपको काफी जल्दी मिल जाता है। अगर आपको इमरजेंसी के समय कम पैसे जरूरत है तो फिर यह आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। आपको गोल्ड के लोन की वैल्यू के 80 फीसदी तक लोन मिल सकता है।
प्रॉपर्टी पर लोन
अगर आपको इमरजेंसी के वक्त काफी अधिक पैसे की जरूरत है तो फिर अपनी प्रॉपर्टी को गिरवी रखकर लोन ले सकते है यह आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है क्योंकि इसमें ब्याज की दर काफी कम होती है। आपको अपनी प्रॉपर्टी की वैल्यू के 60 फीसदी से 70 फीसदी तक राशि का लोन मिल सकता है।
फिक्स्ड डिपॉजिट
फिक्स्ड डिपॉजिट पर लोन यह सभी में सबसे सस्ता लोन ऑप्शन होता है। यह लोन एक प्रकार की ओवरड्राफ्ट सुविधा होती है। एफडी के माध्यम से लोन की लागत 0.50- 2.00 फीसदी के बीच आती है। आपको इसमें एफडी की वैल्यू के 70 फीसदी से 95 फीसदी तक का लोन मिल जाता है।
म्यूचुअल फंड और शेयर पर लोन
इमरजेंसी के वक्त म्यूचुअल फंड और शेयर को गिरवी रखकर लोन लेना भी एक बेहतर विकल्प हो सकता है। अधिकतर बैंक ऐसे है जो आपके मौजूदा शेयर की वैल्यू के 50 फीसदी तक लोन शेयर को और म्यूचुअल फंड को गिरवी रखने पर देते हैं। इस लोन में ब्याज भी कम देना होता है क्योंकि शेयर और म्यूचुअल फंड को गिरवी रखकर लिया
यह भी पढ़ें: Multibagger stock: इस सस्ते शेयर ने निवेशकों को बनाया करोड़पति, जानिए नाम
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत