नयी दिल्ली। आपने कितने महंगे फल खाएं हैं? आपका जवाब 100-200 रु प्रति किलो से अधिक नहीं होना चाहिए। अगर आपने कुछ खास फल खाएंगे होंगे उनका रेट 500-700 रु तक हो सकता है। मगर क्या आप दुनिया के सबसे महंगे फलों के बारे में जानते हैं? दुनिया में कई ऐसे खास फल हैं, जिनके एक किलो की कीमत 20 लाख रु तक है। इतनी राशि से आप ढेर सारा सोना खरीद सकते हैं। आप 20 लाख रु किसी बैंक की एफडी में निवेश कर दें तो बढ़िया ब्याज मिलेगा। मगर कुछ लोग इन महंगे फलों का दाम नहीं देखते। वे बस इन फलों का स्वाद लेना पसंद करते हैं। यहां हम जानेंगे दुनिया के सबसे महंगे फलों के बारे में।
जापान का युबरी खरबूजा दुनिया का सबसे महंगा फल है। ये खास फल जापान में उगाया जाता है। अहम बात ये है कि इस खरबूजे की अधिकतर बिक्री भी जापान में ही होती है। जापान से इस फल का निर्यात नाममात्र ही किया जाता है। कीमत की बात करें तो युबरी खरबूजे की कीमत है 20 लाख रु प्रति किलो। यदि 2 खरबूज मिल कर एक किलो हों तो एक खरबूजे की कीमत हुई 10 लाख रु। इतने में आप भारत में एक शानदार कार खरीद सकते हैं।
आपने देश में लंगड़ा, चौंसा और दसेरी जैसे आमों का स्वाद लिया होगा। इन आमों की कीमत 60-70 रु प्रति किलो से अधिक नहीं होती। मगर एक ऐसा आम है, जिसकी कीमत 3 लाख रु प्रति किलो है। ये है ताईयो नो तामागो यानी एग ऑफ द सन आम। बिना किसी शक के ये दुनिया का सबसे महंगा आम है। ये फल भी जापान में ही उगाया जाता है। खास कर जापान के मियाजाकी में ये आम मिलता है।
खरबूजे और आम के बाद बात करते हैं दुनिया के सबसे महंगे अंगूर की। मजे की बात ये है कि ये अंगूर भी जापान में ही उगाया जाता है। इस खास अंगूर का नाम होता है रूबी रोमन अंगूर। ये अंगूर दुनिया के सबसे महंगे फलों में शामिल है। एक रिपोर्ट के अनुसार 2020 में इस खास किस्म के अंगूर के 24 दानों (24 अंगूर) का गुच्छा करीब 7.5 लाख रु में खरीदा गया था। इस अंगूर को अमीरों के फल के नाम से भी जाना जाता है।
तीन महंगे जापानी फलों के बाद नंबर आता है इंग्लैंड के खास अनानास का, जिसे लॉस्ट गार्डेन्स ऑफ हेलिगन पाइनएप्पल्स के नाम से पुकारा जाता है। नाम सुनते ही इस अनानास के रॉयल होने का अंदाजा लगाया जा सकता है। ये अनानास इंग्लैंड में उगता है। अगर आप खाना चाहें तो आपको एक अनानास के लिए 1.5 लाख रु अदा करने होंगे। हैरानी की बात ये है कि इस अनानास को तैयार होने में 2 साल लगते हैं, जिससे ये और स्पेशल हो जाता है।
भारत में आपने अंडे या गोल आकार के तरबूज देखें होंगे। मगर जापान में चौकोर तरबूज भी होते हैं, जिनकी गिनती दुनिया के सबसे महंगे फलों में होती है। एक चौकोर तरबूज आपको करीब 60 हजार रुपये में मिलेगा। एक तरबूज का औसत वजन पांच किलो होता है। यानी एक किलो तरबूज की कीमत हुई करीब 12000 रु। ये तरबूज चौकोर डिब्बे के अंदर उगाये जाने के कारण अनोखे आकार के रहते हैं।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका