नई दिल्ली, अप्रैल 15। गर्मियों के मौसम में राहत पाने के लिए एसी या कूलर चाहिए ही। अगर इनमें से कुछ न हो तो आप आराम से सो भी नहीं सकते। एसी काफी महंगे होते हैं। इसलिए अगर आपका बजट एसी खरीदने का न हो तो कूलर खरीद लें। यहां हम आपको कुछ शानदार एयर कूलरों की जानकारी देंगे, जो कूलिंग के मामले में बेस्ट हैं। ये कूलर आपको काफी ठंडी हवा देंगे। अच्छी बात यह है कि इन कूलरों की शुरुआती कीमत 3000 रु से भी कम है। इन कूलरों पर 44 फीसदी तक डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही ये कूलर बिजली बचाने में भी काफी मददगार हैं। आइए जानते हैं सभी कूलरों की डिटेल।
इम्पेक्स एयर कूलर की वैसे तो कीमत 4490 रु है। मगर अमेजन पर इस कूलर पर 33 फीसदी डिस्काउंट मिल रहा है। इस तरह आप इसे सिर्फ 2990 रु में खरीद सकते हैं। ये कूलर हाई एफिशिएंट मोटर के साथ आता है, जो आपको ओवरहीट से बचाएगा। अच्छी बात यह है कि ये कूलर 25 फीट तक हवा पहुंचा सकता है। 3 स्पीड कंट्रोल से लैस इस कूलर को की हवा को आराम कंट्रोल किया जा सकता है।
हिंडवेयर एयर कूलर की कीमत 14990 रु है। इस कूलर पर भी 33 फीसदी डिस्काउंट उपलब्ध है। इस तरह आप इसे सिर्फ 9999 रु में खरीद सकते हैं। ये कूलर भी 3 स्पीड कंट्रोल से लैस है। आप इस कूलर को इन्वर्टर पर भी चला सकते हैं। तेज हवा वाला ये कूलर गर्मी के मौसम में परफेक्ट है।
बजाज का 36 लीटर कैपेसिटी वाला एयर कूलर एक बड़े कमरे के लिए सही ऑप्शन है। इस कूलर की कीमत 7990 रु है, मगर 27 फीसदी डिस्काउंट के चलते आप इसे सिर्फ 5799 रु में खरीद सकते हैं। 3 स्पीड कंट्रोल वाला ये कूलर कमरे में चारों तरफ हवा पहुंचाता है। ये कूलर 100 वाट पावर और 230 वोल्ट ऑपरेटिंग वोल्टेज वाला है।
75 लीटर कैपेसिटी वाला क्रॉम्पटन एयर कूलर 550 वर्ग फीट वाले कमरे के लिए बेस्ट है। इस इतने बड़े कमरे को अच्छे से ठंडा कर सकता है। इस कूलर में वुड वूल्स कूलिंग पैड्स, 3 स्पीड कंट्रोल और वॉटर लेवल इंडिकेटर दिया गया। ये कूलर भी बिजली जाने पर इंवर्टर से चलाया जा सकता है। इस कूलर की कीमत 17200 रु है, मगर इस पर 44 फीसदी डिस्काउंट के चलते आपको यह सिर्फ 9,690 रुपए में मिल जाएगा।
सिम्फनी एयर कूलर 12 लीटर कैपेसिटी वाला है और ये 12 वर्ग मीटर तक के कमरे के लिए बढ़िया है। कमरे को बढ़िया तरीके से ठंडा करने के लिए इसमें हनीकोम्ब कूलिंग पैड्स, पावरफुल ब्लोअर और कूल फ्लो डिस्पेंसर दिए गए हैं। ये कूलर एलर्जी फिल्टर और बैक्टीरिया फिल्टर के साथ साथ डस्ट फिल्टर से भी लैस है। इस कूलर का दाम 6,799 रु है। मगर इस पर 19 फीसदी डिस्काउंट उपलब्ध है। इस तरह आप इस कूलर को सिर्फ 5,510 रु में खरीद सकते हैं।
More Articles
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?
- मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके