AI: कंप्यूटर न सिर्फ याददाश्त और मैथ्स में इंसानों से काफी तेज है। इसके साथ ही वे पोकर में भी इंसानों से काफी बेहतर है। आज के वक्त में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एक ऐसा पावर है, जो इंडस्ट्रीज में क्रांति ला रहा है और काम के भविष्य को आकार दे रहा है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) स्किल को बढ़ती डिमांड को देखते हुए, आज के समय में दुनिया भर के कई सारे संस्थान लोगों को डेवलप हो रहे इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए जरूरी ज्ञान और विशेषज्ञता से लैस करने के लिए डिजाइन किए गए शॉर्ट टर्म कोर्सेज पेश कर रहे हैं। एआई पढ़ाई हो या नौकरी, समय के साथ इसकी डिमांड बढ़ रही है।
डाटा साइंटिस्ट
डाटा साइंटिस्ट फील्ड में जाने के लिए डाटा साइंस, कंम्प्यूटर साइंस या संबधित फील्ड में बैचलर और मास्टर कोर्स कर सकते हैं। आप शुरुआत में सालाना करीब 5 लाख रु से 7 लाख रु की कमाई कर सकते हैं।
एआई इंजीनियर
एआई इंजीनियर की मांग काफी अधिक बढ़ रही है और एक बेहतर एआई इंजीनियर को एंट्री लेवल पर 6 लाख रु तक बेहद आसानी से मिल जाती हैं।
एआई रिसर्च साइंटिस्ट
एआई रिसर्च साइंटिस्ट एलगॉरिथ्म भी बनाते हैं जो डाटा एनालाइज करने में मदद करता है और पैटर्न समझने में मदद करता है। इसके साथ ही हेल्थकेयर, इंश्योरेंस, फाइनेंस, मार्केटिंग, रिटेल जैसे सेक्टर में काम करते हैं। शुरुआती दिनों में इसकी कमाई वर्ष 4 लाख रु से 5 लाख रु के बीच में हो सकती है।
मशीन लर्निंग इंजीनियर
मशीन लर्निंग इंजीनियर फील्ड में जाना चाहते हैं तो फिर इसके लिए आपका बैकग्राउंड कंप्यूटर साइंस, मैथ्स और डेटा प्रोग्रामिंग में होना चाहिए। शुरूआती केवल पर साल के 4 से 5 लाख रु की कमाई की जा सकती है।
रोबोटिक्स इंजीनियर
इस फील्ड में जाने के लिए कंप्यूटर इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए। इस फील्ड में भी शुरुआत में साल के 4 लाख रु से 5 लाख रु तक अर्निंग हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Jio vs Airtel Rs 199 Plan: जानिए कौन दे रहा है अधिक लाभ
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत