Government Schemes: व्यक्ति अपनी पूरी जिंदगी काम करता है और वह अपने रिटायरमेंट के बाद अपनी लाइफ को आरामदायक जीना चाहता हैं। बुढ़ापे में कोई भी काम आसान नहीं होता है। अगर आप भी अपने बुढ़ापे को आराम से जीना चाहते हैं तो फिर आज की यह खबर आपके बहुत काम की हो सकती है।
सरकार की तरफ से कई स्कीम्स चलाई जाती हैं। जिसमें कई सारी सुविधा जैसे मेडिकल केयर, पेंशन और अन्य सुविधाओं का फायदा मिलता हैं। हम आपको आज सरकार को तरफ से चलाई जाने वाली योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। जिन योजनाओं का आप लाभ ले सकते हैं तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में।
प्रधानमंत्री वय वंदना स्कीम
इस योजना का लाभ 60 साल से अधिक आयु का व्यक्ति उठा सकते है। यह पॉलिसी 10 साल की होती हैं। इस स्कीम के तहत 1, 3, 6 और वार्षिक पेंशन की सुविधा मिलती है। निवेशक खुद इसका चयन कर सकते है। इसमें 100 रु से 15 लाख रु तक की राशि जमा की जा सकती है।
इंदिरा गांधी नेशनल ओल्ड पेंशन स्कीम
विधवाओं, डिसेबल और वरिष्ट नागरिकों को इस योजना का लाभ मिलता है। इस योजना को जिसको वर्ष 2007 में शुरू किया गया था। इस योजना के तहत हर महीने पेंशन की राशि मिलती है। इस योजना में 60 साल के व्यक्ति से लेकर 79 साल तक के व्यक्ति पात्र होते हैं।
वरिष्ट पेंशन बीमा योजना
इस योजना में रिटर्न की गारंटी के साथ सालाना आय वरिष्ट नागरिकों को मिलती रहती है। इसमें पॉलिसी का भुगतान
ईसीएस और एनईएफटी के जरिए हो सकता है। इस योजना में टैक्स छूट की सुविधा मिलती है।
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
ये योजना भारत सरकार को तरफ से वर्ष 2018 में शुरू की गई थी। इस स्कीम के तहत वरिष्ठ नागरिकों को कई सुविधा दी जाती है। जैसे इलाज, हेल्थ प्लानिंग और उससे जुड़े खर्चों आदि की सुविधा दी जाती है।
नेशनल प्रोग्राम फॉर हेल्थ केयर फॉर सीनियर सिटीजन
इसको 2010 में सरकार की तरफ से शुरू किया गया था। इसमें सीनियर सिटीजन को सम्पूर्ण स्वास्थ्य व्यवस्था की सुविधा मिलती है। इसके जरिए वरिष्ठ नागरिकों को कई सारे प्लेटफार्म पर फ्री में हेल्थ चेकअप और इलाज की सुविधा मिलती है।
यह भी पढ़ें: Tips & Tricks : कमाना है कामयाब निवेशक बनकर पैसा, इन बातों का रखें ध्यान
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत