नयी दिल्ली। साइकिल चलाना सीखना बहुत से लोगों के लिए बचपन की यादों में से एक होगा। मगर जैसे-जैसे हम बड़े होते हैं बाइक और कार के लिए हम साइकिल को पीछे छोड़ देते है। सवाल ये है कि बड़े होकर भी क्यों न साइकिल का मजा लिया जाए, जबकि इसे चलाने के बहुत सारे फायदे भी हैं। रोजाना साइकिल चलाना, फिर भले ही यह थोड़ी देर के लिए किया जाए, आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है। इससे पर्यावरण की मदद होती है और आप पैसों की भी बचत कर सकते हैं। छोटे-मोटे काम (जैसे मार्किट से सामान लाना) आप अगर साइकिल से करें तो बाइक के मुकाबले पैसों की बचत होगी। सेहत और कीमत को ध्यान में रखते हुए हमने भारत में सबसे अच्छी 5 साइकिलों को चुना है। ये आपको फिट रहने में काफी मदद करेंगी। नया साल 2021 शुरू होने वाला और अगर आपका रेजोल्यूशन फिट रहना होगा तो साइकिलिंग को अपने शेड्यूल में शामिल करें। कौन सी साइकिल खरीदनी चाहिए इसके लिए हम आपकी मदद करेंगे।
हमारी लिस्ट में सबसे सस्ती साइकिल है मैक सिटी आईबाइक। इस साइकिल की कीमत 7449 रु है। मैक सिटी आईबाइक में एक हल्का स्टील फ्रेम, टिकाऊ नायलॉन टायर और एलॉय वी ब्रेक हैं, जो आपको आसानी से ट्रैफ़िक से बाहर निकलने में मदद करेंगे। बर्ड टाइप स्टील हैंडलबार और फोम सीट एक आरामदायक सवारी सुनिश्चित करेगी। इसका इंस्टैंट रिलीज फ्रंट व्हील शहरी इलाकों के लिहाज से यकीनन इसे भारत में सबसे अच्छी साइकिल बनाता है।
हीरो भारत में सबसे मशहूर साइकिल ब्रांडों में से एक है और अधिकांश लोगों ने शायद किसी न किसी समय हीरो साइकिल का उपयोग किया होगा। हीरो ने बेहद सस्ती कीमत पर अच्छी क्वालिटी वाली साइकिलें पेश की हैं। इन्हीं में एक है ट्रेवलर 700सी। इस साइकिल की कीमत सिर्फ 8,575 रु है। यह कई कलर ऑप्शंस में मौजूद है। यदि आप दैनिक उपयोग के लिए सबसे अच्छी साइकिल की तलाश कर रहे हैं तो इससे बेहतर ऑप्शन शायद दूसरा न हो।
फ़ायरफ़ॉक्स कोम्पैक के साथ आपको पार्किंग की जगह के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ेगा। इसका स्टील फ्रेम (काले और सफेद वेरिएंट में उपलब्ध) को मोड़ा जा सकता है और इससे आपकी साइकिल कम जगह में पार्क हो जाएगी। हालांकि यह एकमात्र अच्छी सुविधा नहीं है, बल्क इस साइकिल में स्टील वी ब्रेक और एलॉय रिम भी हैं। इस साइकिल की कीमत 11760 रु है।
Roadeo रेंज में सबसे बेहतरीन साइकिलों में से एक ए475 में डिस्क ब्रेक और 21-स्पीड शिमैनो ईजी फायर थंब शिफ्टर्स के साथ 6061 एलॉय धातु फ्रेम दिया गया है, जो कई रंगों में आता है। इस साइकिल की कीमत 17000 रु है। थ्रेडलेस एलॉय स्टर्न रिस्पॉन्सिव फ्रंट सस्पेंशन देता है, जबकि प्रोग्रेसिव नायलॉन टायर टायर्स से आपको बेहद आरामदायक सवारी मिलेगी।
मोंट्रा हेलिकॉन डिस्क की कीमत 17898 रु है। यदि आप शुरुआत में रोड बाइक की तलाश में हैं तो मोंट्रा हेलिकॉन डिस्क आपके लिए एकदम सही है। मजबूत फॉर्क और मोटे, मजबूत टायर का शक्तिशाली संयोजन इसे ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर नेविगेट करने में मदद करते हैं। इसमें हल्के एल्यूमीनियम एलॉय फ्रेम है। साइकिल में मौजूद डिस्क ब्रेक गतिशीलता देता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान