नई दिल्ली: रियलमी का नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये खबर एक बार पढ़ लें। रियलमी ने भारत में सस्ते स्मार्टफोन की कीमत बढ़ा दी है। रियलमी ने पिछले हफ्ते अपने दो फोन नारजो 10A और C3 की कीमत बढ़ाई थी। अब कंपनी ने तीन और स्मार्टफोन के दाम में इजाफा कर दिया है। ये तीन फोन रियलमी रियलमी 6, रियलमी C2, और रियलमी 5s हैं। जानकारी के मुताबिक, ऑफलाइन मार्केट में कंपनी इन फोन्स की कीमत में 1000 रुपये का इजाफा किया है। फोन की नई कीमत 28 जून यानी कल से लागू होंगी। तो चलिए आपको इस खबर के जरिए बता दें स्मार्टफोन की नई कीमत।
- रियलमी 6 की कीमत में 1000 रुपये बढ़ाए गए हैं। फोन के 4GB + 64GB मॉडल की कीमत पहले 13,999 रुपये थी, जो ऑफलाइन स्टोर्स पर अब 14,999 रुपये हो गई है।
- इसी तरह फोन के 6 जीबी और 8GB रैम मॉडल की कीमत बढ़कर 16,999 रुपये और 17,999 रुपये हो गई है।
- वहीं बात करें रियलमी C2 की, तो इसकी कीमत में 500 रुपये बढ़ाए गए हैं। इसके 2GB + 16GB मॉडल की कीमत बढ़कर 6,999 रुपये हो गई है।
- इसी तरह फोन के 2GB + 32GB और 3GB + 32GB मॉडल की कीमत क्रमश: 7,499 रुपये और 7,999 रुपये हो गई है।
- इसी तरह Realme 5s स्मार्टफोन भी 1000 रुपये महंगा हो गया है। फोन के 4GB + 64GB मॉडल की कीमत 10,999 रुपये थी जो अब बढ़कर 11,999 रुपये हो गई है। वहीं, फोन के 4GB + 128GB मॉडल की कीमत 11,999 रुपये थी जो अब बढ़कर 12,999 रुपये हो गई है।
वहीं रियलमी ने पिछले हफ्ते नार्जो 10A और रियलमी सी3 फोन की कीमत बढ़ाई थी। रियलमी नार्जो 10A का 3GB मॉडल महंगा होकर 8,999 रुपये का हो गया। जबकि रियलमी सी3 का 3जीबी मॉडल महंगा होकर 8999 रुपये और 4जीबी मॉडल महंगा होकर 9,999 रुपये का हो गया।
रियलमी C3 की कीमत में बढ़ोतरी सबसे चौंकाने वाली है क्योंकि लॉन्च के बाद से भारत में फोन की कीमत में यह तीसरी बार बढ़ोतरी हुई है। फोन को इस साल फरवरी में 6,999 रुपए में लॉन्च किया गया था। रियलमी C3 और नारजो 10A की सभी नई कीमतें आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ ऑनलाइन पार्टनर फ्लिपकार्ट द्वारा अपडेट की गई हैं।
वहीं कंपनी ने कुछ दिन पहले ही रियलमी ने भारतीय बाजार में अपने बजट स्मार्टफोन नारजो 10A का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट लॉन्च किया है। फोन की कीमत 9999 रुपए है। नया वैरिएंट कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट समेत तमिलनाडु, गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक, केरल, बिहार और महाराष्ट्र के ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए भी उपलब्ध होगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान