Karwa Chauth पर खरीदारी को देश भर के मार्केट में बढ़ने लगी है। ट्रेडर्स एसोसिएशन के अनुसार करवा चौथ का कारोबार देशभर में 15 हजार करोड़ रु से अधिक का होगा। करवा चौथ पर दिल्ली में ही करीब 1,500 करोड़ रु से अधिक के बिजनेस होने की उम्मीद है। बुधवार 1 नवंबर 2023 को देशभर में करवाचौथ का व्रत है।

Advertisement

ट्रेडर्स की एसोसिएशन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया और राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल की तरफ से कहा गया है कि करवा चौथ के त्योहार को पिछले कई दिनों से दिल्ली और देशभर के मार्केट में महिलाओं की काफी भीड़ है।

Advertisement

उनकी तरफ से कहा गया है कि जब अब त्योहार में सिर्फ 2 ही दिन बचे हुए है तो आज और कल मार्केट में करवा चौथ के बड़े पर्व को मनाने के लिए काफी बड़ी संख्या में महिलाएं मार्केट में आ रही है। इस बार करवाचौथ पर 15,000 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है।

यह त्योहार देश में सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है और इस दिन सुहागन महिलाएं व्रत रखती है और अपने पति की लंबी आयु की कामना करती है।

Advertisement

रात में चंद्रमा के दर्शन करती है और पूजा करती है और अपना व्रत खोलती हैं। महिलाएं दिन में करवा देवी की पूजा करती हैं और करवा माता की कथा कहकर अपने पति की लंबी उम्र और परिवार के सुखे के लिए दुआ करती हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करवा चौथ पर मेकअप सामग्री, साड़ियां, गोल्ड डायमंड ज्वैलरी से लेकर कपड़े, पूजा सामग्री,
पूजा कैलेंडर, छलनी, फूलबत्ती, दीया व पूजा से जुड़ी अन्य सामग्री की खरीदारी की जा रही है।

Advertisement

अधिकतर महिलाएं कथा की किताब खरीदती है और दीपों की भी खरीदारी करती हैं। इसके अलावा, बिछिया, पायल, कांच की लाल चूड़ियां के अलावा करवे की थाली खरीदे जा रहे हैं। इर बार चांदी से बने करवे भी बाजार में मिल रहे हैं।

करवा चौथ की पूजा में शुद्ध घी, मिठाई, लाल महावर, गंगाजल, चावल, चूड़ियां, मेहंदी चुनरी शिव-पार्वती, कंघी, बिंदी और भगवान गणेश की एक फोटो, व्रत कथा की किताब, कच्चा दूध कुमकुम अगरबत्ती फल-फूल आदि की भी सेल बढ़ी है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Business Idea: ये बिजनेस दिवाली के त्योहार पर कराएंगे तगड़ी कमाई, जानिए बिजनेस