नई दिल्ली। महामारी के दौरान अधिकांश कंपनियों के ज्यादातर कर्मचारी घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) कर रहे हैं। इसके चलते ज्यादातर कर्मचारी अपनी तैनाती की जगह के स्थान पर अपने घरों पर लौट आएं हैं, और वहीं से काम कर रहे हैं। आमतौर पर देश में ज्यादातर कर्मचारी छोटे शहरों के रहने वाले होते हैं, इसीलिए वर्क फ्रॉम होम के दौरान यह अपने छोटे शहरों में स्थिति घरों में आ गए हैं। वहीं कंपनियां अब ऐसे छोटे शहरों में जाकर वर्क फ्रॉम होम करने वाले कर्मचारियों के वेतन में कटौती की तैयारी कर रही हैं। आइये जानते हैं किस सेक्टर की कंपनियां वेतन कटौती की तैयारी में हैं।
महामारी के दौरान अगर आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं और आपकी कंपनी सर्विस सेक्टर की है, तो आपके वेतन में कटौती हो सकती है। सर्विस सेक्टर की कंपनियों ने ऐसे कर्मचारियों की सैलरी में कटौती पर विचार करना शुरू कर दिया है। इन कंपनियों में आईटी/आईटीईस, फाइनेंशियल सर्विसेज और प्रोफेशनल सर्विसेज सेक्टर की कंपनियां आती हैं।
वर्क फ्रॉम होम कल्चर अब स्थाई रूप लेता जा रहा है। इसी को देखते हुए, लेबर मिनिस्ट्री वर्क फ्रॉम होम कॉन्सेप्ट पर एक ड्राफ्ट तैयार कर रही है। इसके लिए विभिन्न पक्षों से सुझाव मांगे गए हैं। एचआर एक्सपर्ट्स और सलाहकार कंपनियों के अनुसार नए नियमों में घर से काम करने वाले कुछ कर्मचारियों के वेतन में कटौती की व्यवस्था हो सकती है। नए नियम लागू होने पर कंपनियों को छोटे शहरों में रह कर काम करने वाले कर्मचारियों की कॉस्ट पर 20 फीसदी से लेकर 25 फीसदी तक कटौती की जा सकती है। ऐसा तभी होगा, जब इन छोटे शहरों में रह कर वर्क फ्रॉम होम कर रहे कर्मचारियों के वेतन में कटौती की जाएगी।
इसके अलावा यह भी माना जा रहा है कि जो कर्मचारी महामारी के दौरान पहले वाली जगह पर ही काम कर रहे हैं, उनका वेतन नहीं काटा जाएगा। लेकिन कर्मचारियों के वेतन के साथ मिलने वाले भत्तों में बदलाव हो सकता है। कंपनियां अपने कर्मचारियों को वाई-फाई और दूसरे इन्फ्रास्ट्रक्चर कॉस्ट के रूप में नए तरह के भत्ते दे सकती हैं। वहीं ट्रांसपोर्ट अलाउंस जैसे भत्तों को हटाया भी जा सकता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट