Day Trading Guide: यूरोपीय और एशियाई बाजारों के समर्थन से पिछले सप्ताह भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुए थे। चालू सप्ताह में, ऑटो स्टॉक मासिक बिक्री के आंकड़ों के चलते फोकस में रहेंगे। इसके अलावा, इस सप्ताह आरबीआई की बैठक होने वाली है, जो संभवतः शेयर बाजार की दिशा तय करेगी।
गिफ्ट निफ्टी जिसे पहले एसजीएक्स निफ्टी कहा जाता था, आज अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। आज सुबह गिफ्ट निफ्टी केवल 26 अंक या 0.13 प्रतिशत बढ़कर 19587.5 अंक पर कारोबार कर रहा है, जो दर्शाता है कि शेयर बाजार में आज नकारात्मक शुरुआत हो सकती है।
जानकारों के अनुसार कम अवधि में अच्छी तेजी देखने के लिए निफ्टी को 19,750 अंक से ऊपर बंद होने की जरूरत है। 19,750 अंक के ऊपर की चाल निफ्टी को 20,500 अंक से लेकर 20,700 अंक की ओर ले जा सकती है। दूसरी ओर, 19,470 अंक से नीचे की गिरावट बाद में और गिरावट ला सकती है।
भारतीय शेयर बाजार में उठा पटक को मापने वाला सूचकांक इंडिया वीआईएक्स 10.68% गिरकर 11.45 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं अमेरिका में यूटिलिटीज स्टॉक में गिरावट के चलते एसएंडपी 500 सोमवार को लगभग स्थिर बंद हुआ। निवेशकों को आशंका है कि फेडरल रिजर्व को ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचा रख सकता है।
इन सबके बीच राहत की बात यह है कि आज कच्चे तेल के रेट में गिरावट दर्ज हो रही है। इससे शेयर बाजार को कुछ राहत महसूस हो सकती है।
आज इंट्राडे ट्रेड के लिए 3 शेयरों की सलाह
प्रभुदास लीलाधर की तकनीकी अनुसंधान उपाध्यक्ष वैशाली पारेख ने मंगलवार के कारोबार के दौरान तीन शेयरों में खरीदारी की सलाह दी।
टाटा मोटर्स: 655 रुपये के लक्ष्य मूल्य के लिए 620 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ 630 रुपये पर खरीदें।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स: 148 रुपये के लक्ष्य मूल्य के लिए 136 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ 138.20 रुपये पर खरीदें।
गेल इंडिया: 324 रुपये के लक्ष्य मूल्य के लिए 122 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ 124.40 रुपये पर खरीदें।
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा