नई दिल्ली, मई 7। जिन घरों में एयर कंडीशनर (एसी) का उपयोग होता है, उन घरों के बिजली के बिलों में एसी का काफी ज्यादा होता है। यदि आप भी ऐसे लोगों में शामिल हैं जो एसी के कारण ऊंचे बिजली के बिल से चिंतित हैं तो एनर्जी एफिशिएंट एसी खरीदना आपके लिए बहुत अधिक समझदारी वाला कदम हो सकता है। आज बाजार में एसी के कई प्रकार और ब्रांड उपलब्ध हैं। पर एसी खरीदने का फैसला लेने से पहले हर तरह की जानकारी लेना जरूरी है। इनमें बिजली बचाने वाले एसी की जानकारी सबसे अहम है। लोगों को कम बिजली की खपत करने वाले एसी की जानकारी देने के लिए हम यहां 5 बेस्ट एसी मॉडलों की जानकारी लेकर आए हैं, जो 2022 में भारत में सबसे अच्छे एसी मॉडलों में भी शामिल हैं। पूरी जानकारी के लिए आगे पढ़ें।
पैनासॉनिक सीएस/सीयू-एनयू12एक्सकेवाईडब्लूए एसी बाजार में मौजूद बेस्ट एसी मॉडलों में से एक है। यह बीईई 5 स्टार रेटेड है और इसकी क्षमता 1 टन है। ये छोटे साइज के कमरों (120 वर्ग फुट से कम) के लिए उपयुक्त है। यह शील्ड ब्लू टेक्नोलॉजी के साथ कॉपर कंडेंसर कॉइल के साथ भी आता है। एंटी करप्शन ब्लू फिन टेक्नोलॉजी जो इसे ह्यूमिड कॉस्टल एरिया में सुचारू रूप से चलाने में मदद करती है। ये एलेक्सा और गूगल असिसटेंट तकनीक से लैस है।
एलजी पीएस-क्यू19वाईएनजेडई एयर कंडीशनर एक हाई क्वालिटी, ऊर्जा एफिशिएंट एसी है जो मध्यम आकार के कमरों के लिए एकदम सही है। इसमें एआई डुअल इन्वर्टर तकनीक, 6-इन-1 कूलिंग, 4 तरह से एयर स्विंग, एंटी-वायरस सुरक्षा के साथ एचडी फिल्टर है। इसमें जंग को रोकने के साथ-साथ सुरक्षा के लिए लो गैस का पता लगाने के लिए तकनीक भी है।
वोल्टास 183वी सीजेडएस एयर कंडीशनर उन लोगों के लिए एक बढ़िया विकल्प है जो एनर्जी एफिशिएंट (बिजली बचाने वाला) और शोर-मुक्त एयर कंडीशनर की तलाश में हैं। ये इन्वर्टर कंप्रेसर गर्मी के भार के आधार पर शक्ति को एडजस्ट करता है, जिससे यह सबसे अधिक एनर्जी एफिशिएंट विकल्पों में से एक है। इसमें कॉपर कंडेनसर कॉइल भी है जो बेहतर कूलिंग प्रदान करता है।
वोल्टास 245वी_एडी एयर कंडीशनर एक उच्च गुणवत्ता वाला, एनर्जी एफिशिएंट मॉडल है जो बड़े कमरों के लिए उपयुक्त है। ये इन्वर्टर कंप्रेसर गर्मी के भार के आधार पर पावर को समायोजित करता है, जिससे यह बाजार में सबसे अधिक एनर्जी एफिशिएंट और शांत एयर कंडीशनर में से एक बन जाता है। इसे 5 स्टार एनर्जी रेटिंग भी दी गयी है, जो आपके एनर्जी बिलों पर पैसे बचाने के लिए सही है।
एलजी जेडब्लू-क्यू18डब्लूयीजेडए एयर कंडीशनर एक हाई क्वालिटी, एनर्जी एफिशिएंट उपकरण है जो मध्यम आकार के कमरों के लिए एकदम सही है। इसमें एक वेरिएबल स्पीड कंप्रेसर है जो गर्मी के भार के आधार पर पावर को एडजस्ट करता है। इसमें डिजिटल डिस्प्ले (एलईडी) सेटिंग्स की निगरानी करना आसान बनाती है। एलजी थिनक्यू (वाई-फाई) वॉयस कंट्रोल फीचर आपको एलेक्सा या गूगल असिस्टेंस का उपयोग करके एसी को अपनी आवाज से नियंत्रित करने की सुविधा देता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग