नई दिल्ली: अगर आप आज सोना-चांदी खरीदते हैं तो आपको काफी फायदा हो सकता है। आज चांदी के रेट में भारी गिरावट देखने को मिल रही है, जबकि सोना भी सस्ता हुआ है। आज यानी गुरुवार को सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमत में गिरावट आई। बजट से लेकर अब तक सोना 1551 रुपये तक सस्ता हो चुका है, जबकि चांदी 1764 रुपये कमजोर हो चुकी है। एक फरवरी को पेश बजट से पहले 29 जनवरी को सोना 49393 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 69726 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। सोने का भाव 47000 रुपए के आंकड़े के करीब आ गया है, वहीं चांदी की कीमत 69000 रुपए के आंकड़े को पार कर गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
126 रु की तेजी के साथ 47968 रुपये पर बंद हुआ सोना
सोमवार को 10 फरवरी को सोना 47953 पर बंद हुआ था। आज 11 फरवरी को देशभर के सर्राफा बाजारों में मंगलवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 111 रुपये की गिरावट के साथ 47842 रुपये पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 126 रु की तेजी के साथ 47968 रुपये पर बंद हुआ।
304 रु की तेजी के साथ 68266 रु पर बंद हुई चांदी
बात करें चांदी कि तो 10 फरवरी को चांदी 68983 पर बंद हुई थी। वहीं आज 11 फरवरी को जबकि चांदी के भाव में 1021 रुपये की तेजी के साथ 67962 रुपये पर खुली। जबकि शाम को 304 रु की तेजी के साथ 68266 रु पर बंद हुई। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47842 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 47650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43823 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 35882 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 67962 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
सोने एवं चांदी की वायदा कीमत में गुरुवार को गिरावट का रुख रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 11:31 बजे अप्रैल, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 193 रुपये यानी 0.40 फीसद की गिरावट के साथ 47,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में यानी बुधवार को अप्रैल अनुबंध वाले सोने का मूल्य 48,013 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। इसी तरह जून, 2021 में अनुबंध वाले सोने का दाम 235 रुपये यानी 0.49 फीसद की टूट के साथ 47,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर चल रहा था। बुधवार को जून 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 48,135 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका