नई दिल्ली, अगस्त 28। यदि आप वियतनाम की यात्रा करने का विचार बना रहे है तो फिर आपके लिए एक अच्छी खबर है। वियत जेट आपको एक स्पेशल ऑफर में 9 रूपये की कम कीमत में हवाई यात्रा करने का मौका दे रहीं है। इस ऑफर में 30 हजार प्रमोशनल टिकट्स आपको 15 अगस्त से लेकर 26 मार्च के बीच उपलब्ध होगी।
यह ऑफर वियतनाम की राजधानी हनोई, हो ची मिन्ह फू क्वोक के साथ चार शहर के लिए दिल्ली, मुंबई, अहमबाद और हैदराबाद सहित 27 मार्गो पर मान्य होगा। वियत जेट वर्तमान में नई दिल्ली/मुंबई को हनोई/हो ची मिन्ह सिटी से प्रति सप्ताह 4 उड़ानों के साथ जोड़ता है। 2022 सितंबर से, वियत जेट ग्यारह अतिरिक्त रूट्स का संचालन करेगी।
17 अगस्त को हो ची मिन्ह सिटी में आयोजित भारत-वियतनाम पर्यटन संवर्धन सम्मेलन में, दोनों देशों के सरकारी अधिकारियों और उद्योग प्रतिनिधियों ने चर्चा की कि वे भारत से वियतनाम आने वाले पर्यटन को कैसे बढ़ावा दे सकते है।
वियतनाम द्विपक्षीय सम्मेलनों और बिजनेस के लिए आयोजित यात्राओं सहित गतिविधि की एक श्रृंखला के माध्यम से भारतीयों को अपने देश को यात्रा करने के लिए प्रोत्साहित करना है। वीएनएटी को उम्मीद है कि इस गतिविधियों से ट्रैवल बिजनेस को एक ऐसे मार्केट में घुसने में मदद मिलेगी जिसकी आबादी लगभग 1.4 अरब है। आपको बता दे कि एक भारतीय शहर और एक वियतनाम के बीच की एक सीधी फ्लाईट में करीब 5 से 6 घंटे का समय लगता है। मगर वही बैंकॉक या सिंगापुर से जुड़ने में फ्लाइट का टाइम डबल मतलब 10 घंटे से 12 घंटे का समय लग सकता है। अभी बात करें तो फिलहाल, वियतजेट एयर और इंडिगो मिलकर हर हफ्ते दोनों देशों के शहरों के बीच एक दर्जन या इतनी डायरेक्ट उड़ानें संचालित करते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान