UP Govt : कोरोना के समय जब लगभग पूरी दुनिया अशांत और डर में थी, उस समय भी उत्तर प्रदेश के किसान ने न केवल उनके फ्यूचर को बेहतर बनाया, इसके साथ ही सरकार को भी लाभ कमाकर दिया है।
किसानों की आय को ढाई गुना करने के मिशन में जुटी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली योगी सरकार पर कोरोना के समय में भी किसानों ने भरोसा जताते हुए रिकॉर्ड खाद्यान्न भंडारण किया, जिसमें वर्ष 2018 से लेकर 2021 तक सरकार को लगभग 4 करोड़ रु लाभांश प्राप्त हुआ है।
राज्य भंडारण निगम के अध्यक्ष और प्रदेश के सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लाभांश 3,88,63,440 रुपये का चेक प्रदान किया।
उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम की ओर से साल 2018-19 में 90 करोड़ 36 लाख रु का शुद्ध लाभ अर्जित किया गया है। वही, साल 2019-20 में 112 करोड़ 1 लाख रु का और साल 2020-21 में 165.53 करोड़ रु का शुद्ध लाभ अर्जित किया गया है।
निगम की ओर से बताया गया है कि भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की नीति के अनुरूप किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के क्रम में 168 भंडारगृहों को भण्डारागार विकास विनियामक प्राधिकरण (डल्यूडीआरए) में रजिस्टर कराया गया है।
इन भंडार गृहों में कृषकों के उत्पादों को भंडारित करने पर किसानों को निगोशियेबिल वेयरहाउसिंग रसीद (एनडब्लूआर) का फायदा प्राप्त होता है।
किसानों के द्वारा जितना भी कृषि उत्पाद डब्लूडीआरए के अर्न्तगत भण्डारित किया जायेगा। भण्डारगृह के द्वारा उतनी मात्रा की एनडब्लूआर जारी की जाएगा और किसानों को उपलब्ध करायी जाएगी।
उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने वालों में प्रमुख सचिव सहकारिता विभाग बी एल मीणा, महा प्रबंधक दीपक सिंह, निगम के प्रबंध निदेशक श्रीकांत गोस्वामी, महा प्रबंधक (वित्त) संतोष श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग