नयी दिल्ली। कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गयी। आज लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में कमजोरी दर्ज की गयी। उससे पहले लगातार तीन दिन शेयर बाजार में तेजी दिखी थी। आज एफएमसीजी, आईटी और फार्मा शेयरों में बिकवाली से शेयर बाजार नीचे गिरा। हालांकि सरकारी बैंकों के शेयरों में तेजी बरकरार है। इसके साथ ही आज ऊर्जा, इंफ्रा और ऑटो शेयरों में भी थोड़ी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई के 1513 शेयर मजबूत हुए, जबकि 1448 शेयरों में गिरावट आयी। वहीं बीएसई के 146 शेयरों बिना किसी बदलाव के बंद हुए।

Advertisement

कहां पहुंचे सेंसेक्स और निफ्टी
सेंसेक्स 52,104.17 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह गिरावट के साथ 51,996.94 पर खुला और आखिर में 400.34 अंकों या 0.77 फीसदी की कमजोरी के साथ 51,703.83 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 52,078.15 तक ऊपर गया। वहीं एनएसई का निफ्टी 15,313.45 के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले सुबह कमजोरी के साथ 15,279.90 पर खुल कर आखिर में 104.55 अंक या 0.68 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 15,208.90 पर बंद हुआ।

Advertisement

दिग्गज शेयरों का परफॉर्मेंस
सेंसेक्स के बड़े शेयरों में से 08 में मजबूती और 22 शेयरों में कमजोरी आयी। इनमें एसबीआई में 2.39 फीसदी, पावर ग्रिड में 2.04 फीसदी, एनटीपीसी में 1.33 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.12 फीसदी, बजाज ऑटो में 0.94 फीसदी और एक्सिस बैंक में 0.28 फीसदी की मजबूती आयी। वहीं नेस्ले इंडिया में 2.80 फीसदी, बजाज फिनसर्व में 2.61 फीसदी, एशियन पेंट्स में 2.48 फीसदी, एचडीएफसी बैंक में 2.48 फीसदी, इंडसइंड बैंक में 2.46 फीसदी और मारुति में 2.45 फीसदी की कमजोरी आयी।

Advertisement

स्मॉल और मिड कैप शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों के उलट स्मॉल और मिड कैप शेयरों में बढ़ोतरी हुई। बीएसई और एनएसई के स्मॉल और मिड कैप शेयर सूचकांक ऊपर चढ़े। आज बीएसई मिडकैप में 0.04 फीसदी की मजबूती आयी, जबकि बीएसई स्मॉल कैप 0.53 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.31 फीसदी की मजबूती आयी। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप में 0.03 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

Advertisement