Jio Financial : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने रिलायंस स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट्स के डी मर्जर से जुड़े रिकॉर्ड डेट की घोषणा कर दिया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की इस घोषणा के तहत नए इक्विटी शेयर को प्राप्त करने वाले हकदार इक्विटी शेयरधारकों के लिए रिकॉर्ड डेट 20 जुलाई तय की गई है।
योजना के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर होल्डर कंपनी के 10 रु के फेस वेल्यू के प्रत्येक पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर के बदले जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के 10 रु के फेस वैल्यू के एक शेयर प्राप्त करेंगे। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 20 जुलाई हैं। इसके बाद आरएसआईएल के नाम को बदल दिया जाएगा और इसके नाम को बदलकर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (जेएफएसएल) कर दिया जाएगा।
रिलायंस स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट्स की तरफ से यह भी ऐलान किया गया है कि हितेश कुमार सेठीया नई इकाई का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नेतृत्व करेंगे। यह नियुक्ति 3 साल के लिए है और अब नियुक्ति के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मंजूरी की ओर अन्य को मंजूरी की जरूरत होगी।
इसके अलावा, आरएसआईएल के बोर्ड में अतिरिक्त निदेशक के रूप में राजीव महर्षि को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के पूर्व एमडी और सीईओ सुनील मेहता को भी बोर्ड में अतिरिक्त निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। वही, अंशुमन ठाकुर और ईशा अंबानी को गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा 7 जुलाई को यह भी ऐलान किया गया कि उसके प्रमोटर्स और होल्डिंग कंपनी के अलावा अन्य शेयर होल्डर्स द्वारा रखी गई इक्विटी शेयर पूंजी में कटौती को मंजूरी दे दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विदेशी ब्रोकिंग फर्म मैक्वेरी की तरफ से यह नोट किया गया था कि जियो फिनानेंशियल को अपनी एएए क्रेडिट रेटिंग, मजबूत और बेहतर बैलेंस शीट और वेरी लार्ज फाइनेंशियल फुट प्रिंट और शीर्ष पायदान को अट्रैक्ट करने के बेहतर क्षमता के वजह से अन्य एनबीएफसी का जरूरी लाभ होगा।
इस तरह की कटौती पर ऐसे शेयर होल्डर द्वारा रखे गए ये शर्त रद्द हो जायेंगे। दो प्रतिष्ठित मूल्यांकनकर्ताओं से प्राप्त मूल्यांकन के आधार पर निर्धारित प्रति शेयर का 1362 रु का भुगतान पूंजी कटौती के लिए किया जाएगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान