Punjab : पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन को लेकर एक बड़ा निर्णय लिया गया है। वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन में इजाफा कर दिया है।
पंजाब सरकार की तरफ से स्वतंत्रता सेनानियों को प्रति महीने 11 हजार रु की पेंशन देने का निर्णय लिया गया हैं। यह पेंशन की राशि अभी तक प्रति महीने 9 हजार 400 रुपए मिलती हैं। चीमा की तरफ से कहा गया है कि यह फैसला 1 अगस्त, 2023 से लागू होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की तरफ से कहा गया है कि स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन में इजाफा करने संबंधी स्वतंत्रता सेनानी कल्याण विभाग से प्राप्त प्रस्ताव पर विचार करते हुए वित्त विभाग की तरफ से इस काम के लिए आवश्यक वार्षिक बजट को मंजूरी दे दी गई है।
चीमा की तरफ से कहा गया है कि इस निर्णय से 545 लाभार्थियों, जिसमें गुजर गए स्वतंत्रता सेनानियों की विधवाएं या खुद स्वतंत्रता सेनानी या अविवाहित और बेरोजगार लड़कियां और लड़के शामिल हैं, जिनको प्रत्यक्ष तौर पर लाभ होगा।
वित्त मंत्री ने बताया कि संबंधित प्रशासनिक विभाग के प्रस्ताव के मुताबिक फाइनेंस डिपार्टमेंट की तरफ से 2020 के मार्च के महीने के लिए निर्णय ले अंतर्गत 1 अप्रैल, 2021 से स्वतंत्रता सैनिक सम्मान धनराशि 7 हजार 500 रु से बढ़ाकर 9 हजार 400 रुपए करने का निर्णय किया गया था।
वित्त मंत्री ने कहा कि अब महंगाई के बढ़ने के मद्देनजर इसमें इजाफा करके प्रति महीने 11 हजार रु करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि हमें अपने उन योद्धाओं पर गर्व है जिनके वजह से देश की स्वतंत्रता के संघर्ष में योगदान डालने वालों में पंजाबियों का नाम प्रमुखता से लिया जाता है।
चीमा ने कहा है कि चाहे हम उन देश भगतों के बलिदानों का मूल्य नहीं चुका सकते परन्तु मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार उनके सम्मान के लिए वचन बद्ध है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान