नई दिल्ली, अक्टूबर 4। आज के समय बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। कई सारे लोग खुद का व्यापार शुरू भी कर रहे हैं और एक अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। सरकार की तरफ से भी स्मॉल बिजनेस शुरू करने के लिए मदद की जा रही हैं। अगर आप भी खुद का व्यापार शुरू करने के बारे में विचार कर रहे हैं तो हम आपको एक बिजनेस आइडिया दे रहे हैं। आप पेपर नैपकिन की मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट लगा सकते हैं और एक बेहतर कमाई कर सकते हैं। इसकी बाजार में मांग भी बहुत अधिक होती हैं। ऐसे में यह बिजनेस आपके लिए एक फायदे का सौदा हो सकता हैं।
इंडियामार्ट पर मौजूद सप्लायर्स के मुताबिक, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको मशीन की जरूरत होगी। ये मशीन जो नैपकिन पेपर बनाती हैं। आपको लगभग 5 लाख रूपये में मिल जाती हैं। यदि आप चाहते हैं कि आपको सेमी-ऑटोमैटिक खरीदना हैं तो फिर आप उसको भी खरीद सकते हैं। जो आपको 5 से 6 लाख रूपये के बीच में मिल जाती हैं। ये जो मशीन हैं 4 से 5 इंच वाले नैपकिन पेपर्स बनाने की इनकी क्षमता हर घंटे 100-500 पीस की होती है। यदि आपको बड़े स्तर में बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो फिर आपको 10 से 11 लाख रूपये खर्च करने होंगे। इसकी 2,500 रॉल हर घंटे बनाने की क्षमता है।
यदि आप इस बिजनेस को शुरू करने का विचार कर रहे हैं तो आप शुरु में इस बिजनेस को छोटे स्तर में शुरू कर सकते हैं। अगर आप छोटा प्लांट लगाते हैं तो फिर आराम से लगभग 1.5 लाख किलोग्राम तक नैपकिन का पेपर सालाना का प्रोडक्शन कर सकते हैं और सालाना के 1 करोड़ का टर्न ओवर हासिल कर सकते हैं। आप अपना खर्च और लागत को निकाल कर आराम से 10-12 लाख रूपये की बचत कर सकते हैं।
अगर आप इस बिजनेस को शुरू करते है और खुद 3.5 लाख रुपया जुटा लेते हैं तो फिर आज सरकार से लोन भी मिल सकता हैं आप सरकार की मुद्रा योजना के तहत लोन भी ले सकते हैं। जब आप पैसा जुटा लेते हैं उसके बाद आप मुद्रा लोन योजना के लिए आवेदन करना होता हैं। बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको 3.10 लाख रु का टर्म लोन और 5.30 लाख रुपये का वर्किंग कैपिटल लोन मिल सकता हैं। इस तरह आप बेहद आसानी से इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग