नई दिल्ली: एप्पल फोन खरीदने का मन बना रहे है तो ये खबर जरूर पढ़ें। एप्पल एक ऐसा स्मार्टफोन है जो लगभग हर कोई खरीदने की इच्छा रखता है। लेकिन कीमत ज्यादा होने की वजह से इसे खरीदना संभव नहीं हो पाता हैं। लेकिन अच्छी बात तो ये है कि कंपनी आपको इसे सस्ते में खरीदने का मौका दे रही है।
इस फोन को ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर डील ऑफ द डे सेल के लिए लिस्ट किया गया है, जो कि एक लिमिटेड पीरियड सेल ऑफर है। इस सेल में एप्पल आईफोन 12 मिनी को भारी डिस्काउंट ऑफर पर बिक्री कि लिए लिस्ट किया गया है। आज रात 12 से पहले खरीदने पर भारी डिस्काउंट ऑफर का लुत्फ उठाया जा सकेगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईफोन 12 मिनी को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन के जरिए कम कीमत में खरीदा जा सकता है। आईफोन 12 मिनी को अमेजन डील ऑफ द डे सेल ऑफर के तहत अर्फोडेबल कीमत में खरीदा जा सकता है। आप इस ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपके पास केवल आज का ही समय है। यह ऑफर केवल आज यानी 12 जनवरी 2021 की रात 12 बजे तक के लिए ही उपलब्ध है। इस ऑफर के तहत यूजर्स को कई ऑफर्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही कार्ड ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर भी दिए जा रहे हैं।
इस फोन के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 67,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह कीमत ब्लैक कलर विकल्प की है। यह वेरिएंट अमेजन पर 69,900 रुपये लिस्ट है। इस पर 2,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है जिसके बाद इसकी कीमत 67,900 रुपये रह जाती है। इस वेरिएंट के साथ यूजर्स को 10,600 रुपये के डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। अगर यूजर पूरा डिस्काउंट लेने में कामयाब हो गए तो उन्हें यह फोन 57,300 रुपये में मिल सकता है।
इसके अलावा एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड, क्रेडिट ईएमआई और डेबिट ईएमआई पर 6,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही एचडीएफसी बैंक के डेबिट कार्ड नॉन-ईएमआई पेमेंट के जरिए 1,500 रुपये का फ्लैट इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा। फोन को नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकेगा। अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 फीसदी डिस्काउंट उपलब्ध कराया जा रहा है।
- आईफोन 12 मिनी में ड्यूल-सिम सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में नैनो और ई-सिम का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह फोन iOS 14 सॉफ्टवेयर पर काम करती है। इसमें A14 बायोनिक चिप मौजूद है।
- फोन के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 5.4 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है। कैमरा सेगमेंट के लिए फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसका प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड है। दूसरा 12 मेगापिक्सल का वाइड सेंसर है।
- इसके साथ ही नाइट मोड, डीप फ्यूजन, स्मार्ट HDR 3, 4K नाइट मोड, 4K Dollby Vision HDR रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स उपलब्ध कराए गए हैं। फ्रंट के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल का ट्रूडेप्थ सेंसर दिया गया हैa जो नाइट मोड और 4K Dollby Vision HDR को सपोर्ट करता है। यह फोन IP68 वॉटर-रेसिसटेंट फीचर के साथ आता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!