नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन में ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए अच्छी खबर है। ई-कॉमर्स साइट अमेजन अपने प्लेटफॉर्म पर हर साल दिवाली से पहले फेस्टिव सीजन की शॉपिंग के लिए अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का आयोजन करता है। इस साल भी इस सेल का आयोजन किया जा रहा है। Amazon Wow Salary Days: इन अप्लायंसेज पर मिल रहा 50 फीसदी तक छूट ये भी पढ़ें
बता दें कि अमेजन ने एलान किया कि वह अपनी सबसे बड़ी सेल ग्रेट इंडियन फेस्टिवल को 17 अक्टूबर से शुरू करने जा रहा है। ये भी खबर है कि कुछ स्पेशल स्टोर भी खोले जाएंगे। इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मेकअप प्रोडक्ट, किचन प्रोडक्ट जैसे हर तरह के सामान पर भी भारी छूट मिलेगी। यहां से आप त्योहारों के लिए किफायती रेट पर शॉपिंग कर सकते हैं। वहीं सेल के दौरान प्राइम मेंबरशिप भी आधे दाम पर ले सकते हैं।
याद दिला दें कि इससे एक दिन पहले 16 फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल शुरू होगी। जहां फ्लिपकार्ट की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी, वहीं अमेजन ने अभी अपनी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की आखिरी तारीख का एलान नहीं किया है। अमेजन की सेल प्राइम मेंबर्स के लिए 24 घंटे पहले यानी 16 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी।
आपको बता दें कि ई-कॉमर्स कंपनी ने सेल के लिए एचडीएफसी बैंक के साथ समझौता किया है, जिसके तहत ग्राहकों को एचडीएफसी डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदारी करने पर 10 फीसदी का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। इस सेल के दौरान बजाज फिनसर्व के ग्राहकों को भी 1 लाख रुपये तक की क्रेडिट लिमिट और नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर की जा रही है। अमेजन पे के यूजर्स 500 रुपये प्रति दिन तक के डेली शॉपिंग रिवॉर्ड बेनेफिट्स अनलॉक कर सकते हैं।
अमेजन पर होम एंड किचन आइटम पर 60 प्रतिशत तक, क्लोथिंग और एक्सेसरीज पर 70 प्रतिशत तक, फूड और गोरमेट पर 50 प्रतिशत तक और इलेक्ट्रॉनिक और एक्सेसरीज पर 70 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा। अमेजन के इस सेल में एक्सचेंज ऑफर के तहत 13500 रुपये तक का फायदा होगा। आप हर रोज 500 रुपये तक बचा सकते हैं। इन सेल में कुछ प्रोडक्ट भी ऑनलाइन लॉन्च हो सकते हैं। सेल में खास तौर पर मोबाइल फोन पर स्पेशल ऑपर मिलेंगे।
वहीं कंपनी ने बयान में बताया कि सेल के दौरान टॉप ब्रांड्स के 900 से भी ज्यादा नए प्रोडक्ट लॉन्च किए जाएंगे। इसमें सैमसंग, वनप्लस, एप्पल, बोट, जेबीएल, सोनी, सेनहेइजर, डाबर, एलजी आदि शामिल हैं। इसके साथ ही अमेजन के नए लॉन्च जैसे नई अमेजन इको डॉट, इको डॉट विथ क्लॉक, अमेजन इको, फायर टीवी स्टिक और एलेक्सा वॉयस रिमोट लाइट के साथ फायर टीवी स्टिक लाइट भी इस सेल में उपलब्ध होंगे। टॉप ब्रांड्स की ओर से ये डील्स वर्क/ स्टडी/ स्टे एट होम जैसी सभी कैटेगरी में शामिल प्रोडक्ट जैसे लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टफोन, फर्नीचर, हेडफोन आदि पर मिलती है। ग्राहक अपने घर के सुकून में बैठकर लार्ज अप्लायंसेस जैसे एयर प्यूरिफायर, टीवी, वाशिंग मशीन, डिशवॉशर आदि की खरीदारी कर सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान