हमें से कई विदेश में घूमना तो चाहते हैं, लेकिन ये काफी महंगा पड़ जाता है. आज हम ऐसे टूर पैकेज के बारे में बता करने वाले है, जिसमें आप 30 से 35 हजार रुपये में ही 6 दिन के लिए विदेश यात्रा कर सकते हैं. इस टूर पैकेज में आपका रहना और खाना सब चीजें शामिल हैं. चलिए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.
अगर आप बजट में थाईलैंड जैसी जगह घूमना चाहते हैं, तो ये टूर पैकेज आपके लिए सही विकल्प हो सकता है. इस टूर पैकेज के तहत आप 6 दिन के लिए थाईलैंड घूम सकते हैं. वहीं आपको खाने-पीने और रहने की टेंशन लेने की भी जरूरत नहीं है. क्योंकि ये आपके टूर पैकेज में शामिल होगा.
दरअसल 'मेक माय ट्रिप एक शानदार टूर पैकेज ऑफर कर रहा है. इस टूर पैकेज में आपको 33 हजार रुपये में 6 दिन के लिए थाईलैंड घूमाया जाएगा. इस टूर पैकेज में थाईलैंड का फुकैत और कराबी जैसे डेस्टिनेशन शामिल किए गए हैं.
टूर पैकेज में मिलेगी ये सभी सुविधाएं
मेक माय ट्रिप का ये थाईलैंड टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है. इस टूर पैकेज के तहत आप 2 रातें कराबी और 3 रातें फुकैत में बिताएंगे. वहीं इसमें आपको सुबह का नाश्ता, लंच और डिनर तीनों टाइम खाना मिलने वाला है. इसके अलावा आपको इसमें 3 लोकल ट्रांसपोर्ट और 4 एक्टिविटीज का खर्च भी दिया जाएगा. वहीं होटल भी लग्जरी कैटेगरी के मिलने वाले हैं, जिसमें आप डीलक्स रूम पर रहेंगे.
टूर पैकेज की कीमत में टैक्स नहीं है शामिल
मेक माय ट्रिप के इस टूर पैकेज में टैक्स को शामिल नहीं किया गया है. वहीं 33,844 रुपये में आपको फ्लाइट की सुविधा नहीं मिलेगी. अगर आप इस पैकेज को फ्लाइट की टिकटों के साथ खरीदना चाहते हैं, तो आपको ये प्रति व्यक्ति 67,933 रुपये का पड़ जाएगा.
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग