नयी दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की टेस्ला ने जनवरी 2021 में 1.5 अरब डॉलर के बिटकॉइन खरीदे हैं। असल में कंपनी ने डिजिटल संपत्ति में निवेश करने के लिए अपनी निवेश नीति को अपडेट किया है। टेस्ला की तरफ से दी गयी जानकारी के अनुसार कंपनी ने अपनी निवेश पॉलिसी में बदलाव किए हैं, जिससे निवेश में डाइवर्सिफिकेशन आएगा और रिटर्न बेहतर होंगे। एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कंपनी ने ऐलान किया है कि ये बहुत जल्द अपने उत्पाद और सेवाओं के लिए भुगतान के रूप में बिटकॉइन को स्वीकार करना शुरू कर देगी। यानी लोग टेस्ला को उसके उत्पादों के लिए बिटकॉइन में पेमेंट कर सकेंगे।
कितने है बिटकॉइन का रेट
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार बिटकॉइन का रेट पहली बार लगभग 45,000 डॉलर के आसपास पहुंचा है। बिटकॉइन की कीमतों में 16 फीसदी तक का उछल आया है। कंपनी ने कहा है कि ये निकट भविष्य में बिटकॉइन में पेमेंट लेना शुरू करेगी। इसके लिए कंपनी को कानूनों का ध्यान रखना होगा। शुरुआत में ये बिटकॉइन में पेमेंट सीमित पर स्वीकार करेगी।
एलन मस्क ने शेयर किया बिटकॉइन का सिम्बल
टेस्ला के सह-संस्थापक एलन मस्क ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बिटकॉइन का सिम्बल डिस्प्ले किया था। इसके बाद ही कंपनी ने बिटकॉइन में इतनी रुचि दिखाई है। मस्क ने वैकल्पिक क्रिप्टोकरेंसी डॉगकोइन के मीम भी ट्वीट किये हैं। बिटकॉइन का रेट इस साल की शुरुआत से 35 प्रतिशत बढ़ा है और हाल ही में 40,000 डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है।
अप्रैल से अब तक 800 फीसदी रिटर्न
पिछले साल अप्रैल से अब तक बिटकॉइन में 800 फीसदी की तेजी देखी गयी है। इसका कारण है अधिक संस्थागत और खुदरा निवेशकों द्वारा मुद्रास्फीति से बचाव के रूप में बिटकॉइन की खरीदारी। इधर भारत में सरकार का उद्देश्य प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसी के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के लिए संसद में एक विधेयक लाने का है। सरकार की योजना भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बनाई गई एक डिजिटल मुद्रा शुरू करने की है। केंद्रीय बैंक ने हाल ही में कहा कि एक आंतरिक पैनल बिटकॉइन जैसी प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसी को टक्कर देने के लिए डिजिटल मुद्रा के मॉडल पर काम कर रहा है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग