Worlds First Trillionaire Elon Musk: जमीन से लेकर अंतरिक्ष तक अपने कारोबार को फैला चुके दुनिया के सबसे अमीर एलन मस्क को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, दुनिया का सबसे एडवांस्ड कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला के शेयरधारकों ने गुरुवार (6 नवंबर) को एलन मस्क (Elon Musk) के लिए एक अभूतपूर्व मल्टीबिलियन डॉलर पे पैकेज को मंजूरी दे दी। एलन मस्क को टेस्ला की तरफ से बतौर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बड़े वेतन पैकेज की मंजूरी मिली है।

Advertisement

इस पैकेज के तहत मस्क को भविष्य में $1 ट्रिलियन (1,000,000,000,000 डॉलर) का वेतन मिलेगा। हालांकि, इसके लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं। शर्तों में कहा गया है कि मस्क को यह वेतन तभी मिलेगा जब वे कंपनी के लॉन्ग टर्म प्रदर्शन लक्ष्यों को पूरा करते हैं।

Advertisement

टेक्सास के ऑस्टिन में हुई बैठक के दौरान 75% से अधिक शेयरहोल्डर्स ने मस्क के वेतन से जुड़े प्रस्ताव का समर्थन किया। यदि मस्क को इतना वेतन मिलता है तो यह कई देशों के जीडीपी से भी अधिक होगा। यह अब तक किसी CEO को दिया गया सबसे बड़ा वेतन पैकेज है। इस फैसले के पीछे टेस्ला की मंशा मस्क को लंबे समय तक कंपनी से जोड़े रखने की है। मस्क की मौजूदा नेट वर्थ $500 बिलियन से अधिक है। Forbes की रियल-टाइम सूची में वे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

Advertisement

इस फैसले के बाद एलन मस्क ने कहा, "हम केवल टेस्ला के भविष्य का एक नया अध्याय नहीं, बल्कि एक नई किताब शुरू करने जा रहे हैं।" मस्क ने जुलाई में कहा था कि अगर कंपनी अपने लक्ष्य - AI और ऑटोनॉमस ड्राइविंग हासिल कर लेती है, तो 'टेस्ला दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बन जाएगी।'

टेस्ला ने मस्क के सामने रखी कई वित्तीय शर्तें

  • मस्क को 1 लाख करोड़ डॉलर का वेतन पाने के लिए कई लक्ष्य पूरे करने होंगे।
  • रिपोर्ट्स के अनुसार, सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्य टेस्ला का बाजार मूल्य 1.5 लाख करोड़ डॉलर (लगभग 132 लाख करोड़ रुपये) से बढ़ाकर 8.5 लाख करोड़ डॉलर (लगभग 750 लाख करोड़ रुपये) तक ले जाना है।
  • इसके अलावा, उन्हें 10 लाख रोबोटैक्सी तैनात करना और 1.2 करोड़ कारें बेचना भी है। इन सभी लक्ष्य पूरे होने पर मस्क का वेतन धीरे-धीरे उन्हें दिया जाएगा।

उत्पादन और प्रदर्शन से जुड़ी शर्तें भी शामिल

  • इसके अलावा, मस्क को 1 करोड़ फुल सेल्फ-ड्राइविंग (FSD) सब्सक्रिप्शन सुरक्षित करना और 10 लाख ह्यूमेनॉइड रोबोट बेचने जैसे लक्ष्य पूरे करने होंगे।
  • इन सभी शर्तों और कंपनी के अन्य विकास मानकों को पूरा करने के बाद ही मस्क को पूरा 1 लाख करोड़ डॉलर का वेतन पैकेज मिलेगा।
  • टेस्ला ने यह योजना उन्हें लंबे समय तक कंपनी में बनाए रखने और भविष्य में विकास लक्ष्यों को हासिल करने के लिए तैयार की है।


कैसे मिलेगी मस्क को $1 ट्रिलियन की रकम?

मस्क को यह रकम तभी मिलेगी जब वे तय किए गए ऑपरेशनल और फाइनेंशियल लक्ष्यों को पूरा करेंगे।
मस्क को 10 साल में 20 मिलियन वाहन डिलीवर करने होंगे, जो कि टेस्ला के पिछले 12 साल के उत्पादन से दोगुनी से भी अधिक है, कंपनी का मार्केट वैल्यू और ऑपरेटिंग प्रॉफिट बढ़ाना, 1 मिलियन रोबोट की डिलीवरी का लक्ष्य शामिल हैं। हालांकि टेस्ला ने अभी तक एक भी रोबोट डिलीवर नहीं किया है।

Advertisement

एलन मस्क का सैलरी पैकेज कई देशों की जीडीपी से अधिक

टेस्ला के बोर्ड द्वारा इतने बड़े ऐलान से एलन मस्क का सैलरी पैकेज कई देशों की जीडीपी से अधिक हो जाएगा। International Monetary Fund (IMF) के अनुसार 1 ट्रिलियन डॉलर के आसपास की GDP वाले देशों में मुख्य रूप से निम्न देश शामिल हैं।

  • नीदरलैंड्स: करीब $1.27 ट्रिलियन
  • पोलैंड: करीब $980 बिलियन
  • स्विट्जरलैंड: करीब $947 बिलियन
  • बेल्जियम : तकरीबन $685 बिलियन
  • स्वीडन: करीब $620 बिलियन
  • आयरलैंड : तकरीबन $599 बिलियन
  • ऑस्ट्रिया: तकरीबन $534 बिलियन
  • नॉर्वे: तकरीबन $504 बिलियन
  • डेनमार्क: लगभग $450 बिलियन