इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सबसे बड़े कराची स्टॉक एक्सचेंज पर आज यानी सोमवार को सुबह एक आतंकी हमला हुआ। इस आतंकी हमले में 4 आतंकियों सहित कुल 11 लोगों की मौत हो गई। चारों आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। अन्य मरने वालों में 2 आम नागरिक, 4 सिक्योरिटी गार्ड और 1 पुलिस ऑफिसर शामिल है। पाकिस्तान के डॉन न्यूज टीवी के अनुसार, स्टॉक एक्सचेंज पर हुए आतंकी हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं। हमले के तुरंत बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र को सील किया और सर्च अभियान चलाया। मरे हुए आतंकियों के पास से पुलिस ने ग्रेनेड और हथियार बरामद किए हैं। डॉन न्यूज ने कहा है कि इस आतंकी हमले में मारे गए लोगों की संख्या में अभी और इजाफा हो सकता है। जानकारी के अनुसार हमलावर एक वाहन से बिल्डिंग के बाहर पहुंचे थे और इसके बाद पार्किंग में दाखिल हो गए।
फायरिंग की आवाज से मची अफरातफरी
अचानक कराची स्टॉक एक्सचेंज में फायरिंग शुरू हो गई। इसके बाद अफतातफरी मच गई। जिसको जहां जगह मिली, वह वहीं छिप गया। इसके बाद पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला। एक जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों ने स्टॉक एक्सचेंज में घुसे 2 आतंकियों को मार गिराया गया है और फिर बाद में बचे हुए 2 और आतंकी भी मारे गए। पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने स्टॉक् एक्सचेंज की पूरी इमारत को घेर लिया है। आस-पास की बिल्डिंगों पर स्लाइनपर्स भी तैनात हो गए हैं।
एक्सचेंज के पिछले गेट से घुसे आतंकी
इमारत की पिछले गेट से लोगों को बाहर निकाला गया। मेन गेट को सील कर दिया गया था। जानकारी के मुताबिक पहला कारोबारी दिन होने के कारण काफी लोग एक्सचेंज में मौजूद थे। जियो न्यूज के मुताबिक इमारत में दाखिल हुए 4 हमलावरों को मार दिया गया। इसमें से एक हमलावर को गेट पर मारा गया, जबकि तीन को स्टॉक एक्सचेंज के अंदर मारा गया।
यह भी पढ़ें : आरबीआई : कहीं आपका 500 रु का नोट नकली तो नहीं, चल रहा पाक का खेल
More Articles
- SEBI का बड़ा एक्शन: Axis Mutual Fund Front Running Case में 7 साल का बैन, क्या है मामला?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- Q1 Results Today: L&T, HUL और वरुण बेवरेजेस के नतीजों का दिन! जानें किन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन
- Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें