आज के समय में ज्यादातर एंप्लॉयइज वर्क फ्रॉम होम वाली जॉब ढूंढते हैं। वहीं, कई फेमस कंपनियां अपने एंप्लॉइज को वापस बुलाने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रही हैं।
आपको बता दें कि टीसीएस, कॉग्निजेंट, विप्रो, डेल और इंफोसिस अपने कर्मचारियों को ऑफिस वापस लाने के लिए कुछ अनोखी स्ट्रेटजी को अपना रही हैं। चलिए आपको भी इन स्ट्रेटजी के बारे में बताते हैं।
कॉग्निजेंट कर रहा है ये काम
आपको बता दें कि कॉग्निजेंट कंपनी अपने एंप्लाइज के लिए वर्क लिस्ट बनाने के साथ-साथ ऑफिस में अनुपालन की निगरानी के लिए एक ऐप विकसित कर रहा है।
वहीं, सीईओ रवि कुमार के अनुसार, उनका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि कर्मचारी ऑफिस में किसी उद्देश्य के साथ आएं और वे यह भी अपेक्षा करते हैं कि कर्मचारी सप्ताह में कम से कम तीन दिन ऑफिस लगातार आएं।
टीसीएस करेगा यह काम
भारत की फेमस आईटी कंपनी, टीसीएस ने एक नीति शुरू की है जिसके अनुसार जो प्रत्येक तिमाही में कर्मचारियों को मिलने वाले वेरिएबल पे यानी परिवर्तनीय वेतन को सीधे तौर पर उनके ऑफिस में उपस्थिति से जोड़ती है।
जो कर्मचारी अपना 60% से कम समय कार्यालय में बिताते हैं, उन्हें अपना वेरिएबल पे पूरी तरह से खोने का जोखिम होता है।
ऑफिस में उपस्थिति के स्तर के आधार पर वेरिएबल पे का कुछ प्रतिशत ही प्रदान किया जाता है, जिसमें डेल पूरा वेरिएबल पे उन लोगों के लिए फिक्स कर रहा है जो 85% उपस्थिति दर से अधिक हैं।
डेल अपने एंप्लाइज को बुलाने के लिए ये कर रही है ये काम
डेल टेक्नोलॉजीज ने ऑफिस में कर्मचारियों की उपस्थिति की निगरानी के लिए एक कलर कोड बैज लागू करने की योजना बनाई है।
कर्मचारियों को उनके ऑन-साइट कार्य की निरंतरता के आधार पर चेक किया जाएगा, जिसमें नीला रंग नियमित ऑपिस में उपस्थिति को दर्शाता है और लाल रंग ऑफिस में बिताए गए सीमित समय को दर्शाता है। वहीं, हरे और पीले रंग के बैज उपस्थिति इनके बीच के स्तर को दर्शाते हैं।
विप्रो की स्मार्ट स्ट्रेटजी
भारत की प्रमुख आईटी दिग्गज कंपनियों में से एक विप्रो अपने ऑफिस में इन-ऑफिस गतिविधियों के माध्यम से सहयोग और जुड़ाव को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करते हुए अलग काम कर रही है।
चीफ एचआरओ सौरभ गोविल स्थानीय स्तर की लोकल लेवल काउंसिल की स्थापना पर जोर देते हैं, जिसका उद्देश्य एंप्लाइज की भागीदारी, जुड़ाव, सहयोग और नेटवर्किंग को बढ़ाना है।
आपको बता दें कि कंपनी भारत भर में विप्रो ऑफिस से काम करने के लिए कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए इन-ऑफिस गतिविधियों को बढ़ाने की योजना बना रही है।
इंफोसिस का अनोखा तरीका
भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस अपने कर्मचारी अनुभव प्लेटफॉर्म इंफीमी के माध्यम से चुनिंदा विभागों के कर्मचारियों को हर महीने 11 दिन तक घर से काम करने के लिए आवेदन करने का अवसर प्रदान करती है।
पिछले साल, कंपनी ने जूनियर और मिड-लेवल के चुनिंदा कर्मचारियों को महीने में दस दिन कार्यालय आने के लिए कहा गया है और बदलती कार्य व्यवस्थाओं के बीच लचीलापन प्रदान किया गया।
More Articles
- दिल्ली मेट्रो अपडेट: आज से सभी स्टेशन खुले, भीड़ से बचने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
- दिल्ली मेट्रो अलर्ट: आज 18 स्टेशन बंद, घर से निकलने से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें