TCS: आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बोर्ड 11 अक्टूबर को शेयर बायबैक के प्रस्ताव पर विचार करेगा। इसी दिन टीसीएस अपनी दूसरी तिमाही के नतीजे का भी ऐलान करेगा। यह जानकारी कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में दी है।
9-23 मार्च 2022 के दौरान टीसीएस ने 4 करोड़ शेयर का बायबैक किया था। स्टॉक एक्सचेंज में मौजूद जानकारी के अनुसार, कंपनी ने प्रति शेयर 4 हजार 500 रु के भाव पर शेयरों का बायबैक किया था, जिसकी वैल्यू करीब 18 हजार करोड़ रु थी।
कंपनी का बोर्ड अगर 11 अक्टूबर को बायबैक मंजूर कर लेता है तो वर्ष 2017 के बाद से ये टीसीएस का 5वां बायबैक होगा।
टीसीएस इससे पहले अक्टूबर 2020, जून 2018 और फरवरी 2017 में भी बायबैक लाया था। टीसीएस ने इन 3 वर्षों में 16 हजार करोड़ रु के शेयरों को वापस खरीदा था।
कंपनी ने वर्ष 2020 में 3 हजार रु, वर्ष 2018 में 2 हजार 100 रु और 2017 में 2 हजार 850 रु के भाव पर शेयर बायबैक किया गया था।
आज यानी शुक्रवार 6 अक्टूबर 2023 को टीसीएस का शेयर एनएसई पर 31.90 रुपये की तेजी के साथ 3,621.25 पर बंद हुआ, इसने आज 3,634.95 रुपये का इंट्रा डे हाई बनाया, जो कि 22 अप्रैल, 2022 के बाद से सबसे ऊंचा स्तर है।
अगर हम टीसीएस के शेयर का 52 सप्ताह के हाई लो की बात करें तो फिर इसका 52 हफ्ते का उच्चतर स्तर 3,634.95 रुपये है। वही, इसका 52 सप्ताह का निचला स्तर की बात करे तो फिर इसका 52 सप्ताह का निचला स्तर 3 हजार 5 रु है।
पिछले 6 महीने में टीसीएस के शेयर में लगभग 10.97 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। वही, अगर हम पिछले 1 महीने की बात करें तो फिर पिछले 1 महीने में टीसीएस के शेयर में लगभग 4.80 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है।
More Articles
- Petrol Diesel Rate: शनिवार को पेट्रोल, डीजल और CNG के दाम स्थिर, जानें आपके शहर में कितना है रेट
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा