TCS Jobs for Freshers: अगर आप लंबे समय से आईटी कंपनी में जॉब करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए शानदार मौका आ गया है। इसके लिए आपको बस टीसीएस में जॉब इंटरव्यू देना होगा। आइए इसके बारे में आपको सारी जानकारी देते हैं। (TCS Hiring 2024)

Advertisement

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) डेल बूमी इंटीग्रेशन डेवलपमेंट में 4+ सालों के अनुभव वाले उम्मीदवारों के लिए 5 अक्टूबर 2024 को वॉक-इन इंटरव्यू कर रही है। आवेदकों के पास बूमि (Bhoomi Certification) में सर्टिफिकेशन, C# और SQL में जानकारी, एपीआई सिक्यूरिटी और ईडीआई स्टैंडरड की जानकारी भी होनी चाहिए।

Advertisement

कहां होगा सीनियर डेल बूमि रोल के लिए Walk In Interview?

इस पोस्ट के लिए टीसीएस, ब्रिगेड भुवालका आइकॉन 40, व्हाइटफील्ड, बेंगलुरु में Walk in Interview होगा। 5 अक्टूबर 2024 को सुबह 10 बजे से ये शुरू हो जाएगा।

कौन दे सकता है TCS का ये Walk In Interview? (TCS Jobs 2024 Details)

डेल बूमि में 4 से अधिक सालों का अनुभव होना जरूरी है। साथ ही, C# और SQL की जानकारी होनी चाहिए। इसके अलावा एपीआई सिक्यूरिटी और ईडीआई स्टैंडरड की जानकारी भी होनी चाहिए।

Advertisement

ऐसे करें TCS की जॉब के लिए अप्लाई (TCS Jobs 2024 Apply Process)

अगर आप 5 अक्टूबर को वॉक-इन के जाने की तैयारी कर रहे हैं तो इसके लिए पहले आपको रिजस्ट्रेशन करना जरूरी है। इसमें आपको पूरा नाम, फोन नंबर जानकारी, अनुभव की डिटेल्स, करंट सी.टी.सी, एक्सपेटेड सी.टी.सी., और नोटिस पीरियड की जानकारी देनी होगी। वॉक-इन इंटरव्यू के कंफर्मेशन के लिए अपना बायोडाटा Patel.preciti1@tcs.com पर ईमेल करें।

Advertisement

TCS में हो रही है जमकर हायरिंग (TCS Jobs 2024 for freshers)

टीसीएस में इस पोस्ट के अलावा 2000 से ज्यादा पोस्ट पर हायरिंग की तैयारी कर रही है। आपको बता दें कि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) भारत में विभिन्न स्थानों और डोमेन में 2,000 से अधिक नौकरियों के अवसरों के लिए भर्ती कर रही है।

इन नौकरी के अवसरों के बारे में अधिक जानने और आवेदन करने के लिए साथ ही, नौकरी के लिए अप्लाई करने के लिए लिस्ट और रजिस्ट्रर जानकारी के लिए आप टीसीएस कैरियर पेज या आधिकारिक टीसीएस लिंक्डइन पेज पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Advertisement

ये प्लेटफॉर्म अभ्यर्थियों को उनकी कैरियर के अनुरूप सही नौकरी खोजने में मदद करने के लिए आवेदन प्रोसेस देता हैं।

जून में कई लोगों को TCS ने दी जॉब

जून तिमाही में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने 5,452 कर्मचारियों को जोड़ा, जिससे इसके कुल कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 606,998 हो गयी।

कंपनी का लक्ष्य इस वित्तीय वर्ष में लगभग 40,000 नए कर्मचारियों को नियुक्त करना है, जिससे उसकी भर्ती की गति मजबूत बनी रहेगी तथा प्रतिभा पूल के विस्तार के प्रति उसकी प्रतिबद्धता की पुष्टि होगी।