TCS Recruitment 2024: अगर आप लंबे समय से जॉब करने की सोच रहे थे तो आपके लिए एक शानदार मौका आ गया है। टीसीएस ने बंपर भर्ती करने के लिए तैयार हो गया है। ये भर्तियां बैंगलुरू और चेन्नई में होंगी। टीसीएस ने Walk In Interview की तारीख 16 नवंबर को रखी है। आइए आपको बताते हैं कि किन पदों पर भर्ती की जाएगी और इन इंटरव्यू के लिए क्या समय निर्धारित किया गया है।

Advertisement

अभ्यर्थियों को SAP बेसिस, क्लाउड सिक्यूरिटी, लिनक्स एडमिनिस्ट्रेशन और वल्नरेबिलिटी मैनेजमेंट पदों के लिए आवेदन करने और रजिस्टर करने के लिए मौका दिया जा रहा है।

Advertisement

SAP बेसिसेस प्रोफेशनल के पद पर होगी भर्ती (SAP BASIS Professionals)

इंटरव्यू की तारीख- November 16, 2024
इंटरव्यू का समय- 9 AM - 1 PM

स्थान- टीसीएस अभिलाष बिल्डिंग, प्लॉट नंबर 96, रोड नंबर 2, ईपी-आईपी, इंडस्ट्रियल एरिया, व्हाइटफील्ड, बेंगलुरु, कर्नाटक 560066

टीसीएस SAP BASIS में 4-10 साल के अनुभव वाले उम्मीदवारों को इस टीम में शामिल होने का मौका दे रहा है। कैंडिडेट के पास SAP BW, R/3, APO, और ECCसे जुड़ी जानकारी होनी चाहिए। इसके अलावा HANA माइग्रेशन का अनुभव और सिंगल साइन-ऑन कॉन्फ़िगरेशन में विशेषज्ञता होनी चाहिए।

Advertisement

सॉल्यूशन मैनेजर, SAP BW और BODS के साथ अतिरिक्त अनुभव को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदकों के पास कम से कम 15 साल की शिक्षा होनी चाहिए।

लिनक्स एडमिनिस्ट्रेटर के पद पर भर्ती करेगा टीसीएस (Linux Administrator)

इंटरव्यू की तारीख- 16 नवंबर, 2024
स्थान- टीसीएस, गोपालन एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड (ग्लोबल एक्सिस) एसईजेड, "एच" ब्लॉक, व्हाइटफील्ड, बैंगलोर, कर्नाटक 560066

टीसीएस 3-5 साल के अनुभव के साथ सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन, स्टोरेज और नेटवर्क ट्रबल शूटिंग में लिनक्स एडमिनिस्ट्रेटर को नियुक्त कर रहा है। इसमें मुख्य जिम्मेदारियों में परफॉर्मेंस ट्रैकिंग , ​​आउटेज हैंडलिंग और VMware, AWS और Azure जैसे प्लेटफ़ॉर्म पर Apache, JBoss और Tomcat जैसी सर्विस शामिल है।

Advertisement

इसके अलावा अन्य पदों पर भी भर्ती हो रही है। जिसमें Cloud Security Professionals, TCS - Vulnerability Management Professionals भी शामिल है। इन सभी पदों के बारे में पूरी जानकारी टीसीएस की वेबसाइट पर भी दी गई है।