नयी दिल्ली। आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद 10 लाख करोड़ रु की मार्केट कैपिटल का आंकड़ा पार करने वाली दूसरी भारतीय कंपनी बन गई। आज शेयर में आई तेजी के सहारे टीसीएस की मार्केट कैप 10 लाख करोड़ रु से ज्यादा हो गई। कंपनी का शेयर सुबह 2522.75 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 2610.00 रु पर खुला और कारोबार के दौरान 2727.00 रु तक चढ़ा। आखिर में कंपनी का शेयर 184.10 रु या 7.30 फीसदी की तेजी के साथ 2706.85 रु पर बंद हुआ। इस भाव टीसीएस की मार्केट कैप 10,15,714.25 करोड़ रु है।
दूसरी सबसे अधिक वैल्यू वाली कंपनी
टीसीएस बाजार पूंजीकरण के मामले में दूसरी सबसे अधिक वैल्यूएशन वाली घरेलू कंपनी है। बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज पहली भारतीय फर्म है जिसने 10 लाख करोड़ रुपये की मार्केट कैप को पार किया था। इस समय रिलायंस सबसे अधिक मार्केट कैपिटल वाली कंपनी है। रिलायंस की मार्केट कैपिटल इस समय 14,95,187.95 करोड़ रुपये है। ये किसी भी लिस्टेड कंपनी के मुकाबले सबसे अधिक है।
बायबैक पर करेगी विचार
टीसीएस शेयर बायबैक (शेयरों की वापस खरीद) पर विचार करने जा रही है। टीसीएस ने रविवार को एक्सचेंजों को बताया कि टीसीएस का निदेशक मंडल कंपनी के इक्विटी शेयरों के बायबैक के प्रस्ताव पर विचार करेगा। इसके लिए 7 अक्टूबर 2020 को बैठक होगी। कंपनी की तरफ से इससे अधिक जानकारी नहीं दी गई है। जैसे कि कितने शेयर खरीदे जाएंगे।
लाभांश पर विचार
टीसीएस का बोर्ड उसी बैठक में सितंबर तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों और इक्विटी शेयरधारकों को दूसरे अंतरिम लाभांश की घोषणा पर भी विचार करेगा। बता दें कि टीसीएस पिछले महीने ही रिलायंस के बाद 9 लाख करोड़ रु की मार्केट कैप का आंकड़ा पार करने वाली कंपनी बनी थी।
More Articles
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें