TCS Buyback 2023: भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने पांचवें शेयर बायबैक की घोषणा कर दी है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, टीसीएस के बोर्ड ने 17,000 करोड़ रु के शेयर बायबैक को मंजूरी दे दी हैं।
टीसीएस 4 हजार 150 रु के भाव पर शेयर बायबैक करेगी। कंपनी प्रति शेयर 4 हजार 150 रु के भाव पर 4.09 करोड़ शेयरों का बायबैक होगा। ये कुल इक्विटी का 1.1 प्रतिशत हिस्सा है। आज यानी बुधवार 11 अक्टूबर 2023 को कंपनी का शेयर एनएसई पर 3613 रु के भाव पर बंद हुआ।
टीसीएस का ये पांचवा बायबैक है। इससे पहले टीसीएस ने वर्ष 2017, वर्ष 2018, वर्ष 2019, वर्ष 2020 और वर्ष 2022 में अपने शेयर वापस खरीदे हैं। आईटी दिग्गज कंपनी ने पिछले 6 वर्षों में 66 हजार करोड़ रु के शेयर वापस खरीदे हैं।
कंपनी का 17 फीसदी से 19 फीसदी प्रीमियम पर बायबैक लाने का इतिहास है। शेयर बायबैक उस स्थिति को कहते हैं। जब कंपनी अपनी पूंजी से अपने ही शेयर को वापस खरीदती है।
बायबैक का मतलब कंपनी मानती है कि मार्केट में शेयर के रेट कम मिल रहा है। शेयर बायबैक से कंपनी का इक्विटी कैपिटल कम हो जाता है।
मार्केट से जो शेयर खरीदे जाते है वहां शेयर खारिज हो जाते हैं जिन शेयरों को दोबारा जारी नहीं किया जा सकता। इक्विटी कैपिटल कम होने से कंपनी की शेयर आमदनी बढ़ जाती हैं। बायबैक से शेयर को बेहतर पीई मिलता है।
कंपनी ने 9 रु प्रति शेयर के हिसाब से शेयर होल्डर्स को डिविडेंट भी देने का एलान किया है। 9 अक्टूबर 2023 डिविडेंड देने के लिए रिकॉर्ड डेट तय किया गया है और शेयर होल्डर को 9 नवंबर 2023 को डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा।
शेयर का प्रदर्शन
एनएसई पर कंपनी के शेयर में पिछले 1 महीने में करीब 0.90 फीसदी की इजाफा देखने को मिला है। वही, पिछले 5 कारोबारी दिनों की बात करें तो फिर टीसीएस का शेयर पिछले 5 कारोबारी दिनों में एनएसई पर लगभग 1.44 फीसदी बढ़ा है।
More Articles
- Petrol Diesel Rate: शनिवार को पेट्रोल, डीजल और CNG के दाम स्थिर, जानें आपके शहर में कितना है रेट
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा