TCS first quarter financial results: देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का 30 जून, 2023 को समाप्त तिमाही के दौरान सकल लाभ 16.8 प्रतिशत बढ़कर 11,074 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी का यह लाभ पिछले की साल की इसी तिमाही के दौरान 11,392 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

Advertisement

वहीं अगर पिछली तिमाही से तुलना की जाए तो टीसीएस का सकल लाभ क्रमिक रूप से 3 फीसदी कम हुआ है। कंपनी को दिसंबर तिमाही के दौरान 11,392 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।

Advertisement

वहीं टीसीएा का पहली तिमाही के दौरान परिचालन लाभ 12.5 प्रतिशत बढ़कर 59,381 करोड़ रुपये हो गया है। यह लाभ जून 2022 में 52,758 करोड़ रुपये था।

टीसीएस के निदेशक मंडल ने 9 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश की भी घोषणा की है। कंपनी ने कहा है कि अंतरिम लाभांश का भुगतान 7 अगस्त, 2023 को किया जाएगा। लाभांश का लाभ उन्हीं शेयर धारकों को मिलेगा, जिनके डीमैट में 20 जुलाई, 2023 को शेयर होंगे।

Advertisement

पिछली तिमाही के मुकाबले बीएफएसआई में ग्रोथ 0.2 फीसदी रही है। वहीं मैन्युफैक्चरिंग सेग्मेंट की ग्रोथ 1.5 फीसदी, रिटेल सेग्मेंट की ग्रोथ 1.1 फीसदी, लाइफ साइंस ग्रोथ 0.8 फीसदी रही है।

वहीं टीसीएस के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी मिलिंद लक्कड़ ने कहा है कि हमने अपने एनुअल कंपनसेशन रिव्यू में एक्सेप्शनल परफॉर्मेंस वाले कर्मचारियों को 12 से लेकर 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। इसके अलावा प्रमोशन का साइकिल भी शुरू किया है। नौकरी छोड़ने के स्तर में लगातार गिरावट जारी है। 12 महीने के दौरान नौकरी छोड़ने की दर 17.8 प्रतिशत पर आ गई है, जो एक तिमाही पहले 20.1 प्रतिशत थी।

Advertisement

टीएसएस के सीईओ के कीर्तीवासन ने वित्तीय परिणाम जारी करते हुए कहा कि ये काफी सकारात्मक है कि तिमाही की शुरुआत कई अच्छी डील हासिल करने के साथ हुई है। हम लंबी अवधि में अपने सेवाओं की बढ़ती मांग को लेकर आश्वस्त हैं।