नई दिल्ली। मुम्बई शेयर बाजार के सेंसेक्स की टॉप 10 में से 6 कंपनियों की बीते हफ्ते मार्केट 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ी है। आंकड़ों के अनुसार इन 6 कंपनियों की मार्केट कैप बीते हफ्त करीब 1,13,018.94 करोड़ रुपये बढ़ी है। मार्केट कैप बढ़ने वाली कंपनियों में टीसीएस और भारती एयरटेल के अलावा रिलायंस, एचडीएफसी बैंक, इनफोसिस और आईसीआईसीआई बैंक शामिल रहीं। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप में गिरावट दर्ज की गई।
अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
देश में मार्केट कैप के लिहाज से टॉप 10 कंपनियों की सूची रिलायंस इंडस्ट्रीज अभी भी पहले स्थान पर है। वहीं इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इनफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस का नंबर है।
जानिए कंपनियों की कितनी बढ़ी मार्केट कैप
बीते हफ्ते टीसीएस की मार्केट कैप 42,495.76 करोड़ रुपये बढ़कर 12,13,371.12 करोड़ रुपये हो गई। वहीं भारती एयरटेल की मार्केट कैप 33,960.84 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 3,28,697.33 करोड़ रुपये हो गई। इस दौरान एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 19,001.41 करोड़ रुपये बढ़कर 8,07,615.27 करोड़ रुपये, इनफोसिस की मार्केट कैप 14,184.43 करोड़ रुपये बढ़कर 5,72,957.16 करोड़ रुपये हो गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 2,884.44 करोड़ रुपये बढ़कर 12,28,330.03 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 492.06 करोड़ रुपये बढ़कर 3,74,745.94 करोड़ रुपये हो गई।
इन कंपनियों की मार्केट कैप घटी
वहीं कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 21,171.32 करोड़ रुपये घटकर 3,69,082.01 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 12,000.53 करोड़ रुपये घटकर 2,94,156.02 करोड़ रुपये रह गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 9,034.04 करोड़ रुपये घटकर 5,52,592.14 करोड़ रुपये और एचडीएफसी की मार्केट कैप 3,861.42 करोड़ रुपये घटकर 4,73,801.61 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
More Articles
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें