नई दिल्ली। बीते हफ्ते शेयर बाजारों में जमकर तेजी का माहौल रहा। इसके चलते बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स की टॉप 10 में से 7 कंपनियों की मार्केट कैप में 1,37,396.66 करोड़ रुपये की बढ़त आई है। इस दौरान टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की मार्केट कैप सबसे ज्यादा बढ़ी और इस कंपनी के निवेशकों को जमकर फायदा हुआ।
जानिए टीसीएस का फायदा
बीते सप्ताह टीसीएस की मार्केट कैप में सबसे ज्यादा 72,102.07 करोड़ रुपये की बढ़त दर्ज की गई है। इसके बढ़त के साथ ही कंपनी की मार्केट कैप बढ़कर 11,70,875.36 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं इनफोसिस की मार्केट कैप 21,894.28 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 5,58,772.73 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। एचडीएफसी की मार्केट कैप 15,076.62 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 4,77,663.03 करोड़ रुपये हो गई है। इस दौरान भारती एयरटेल की मार्केट कैप 13,720.73 करोड़ रुपये बढ़कर 2,94,736.49 करोड़ रुपये हो गई। आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 10,054.48 करोड़ रुपये बढ़कर 3,74,253.88 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 3,855.36 करोड़ रुपये बढ़कर 7,88,613.86 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा हिन्दुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 693.12 करोड़ रुपये बढ़कर 5,61,626.18 करोड़ रुपये हो गई।
रिलायंस की मार्केट कैप घटी
वहीं बीते हफ्ते रिलायंस की मार्केट कैप में सबसे ज्यादा कमी दर्ज की गई और यह 34,296.37 करोड़ रुपये घटकर 12,25,445.59 करोड़ रुपये रह गई। वहीं बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 12,024.63 रुपये घटकर 3,06,156.55 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 4,661.65 करोड़ रुपये घटकर 3,90,253.33 करोड़ रुपये रह गई।
मार्केट कैप के लिहाज से टॉप 10 कंपनियां
बीएसई में मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस अभी भी सबसे बड़ी कंपनी है। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, इनफोसिस, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल का स्थान है।
More Articles
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?