भारत की आईटी दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने अमेरिका में काम करने वाली सेल्सफोर्स कंसल्टिंग कंपनी Coastal Cloud को लगभग 70 करोड़ डॉलर (700 मिलियन डॉलर) में खरीदने का बड़ा फैसला लिया है। यह पूरी डील कैश में होगी और मंजूरी मिलने के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा

Advertisement

कौन है Coastal Cloud?

TOI की रिपोर्ट के अनुसार, Coastal Cloud एक ऐसी फर्म है जो कंपनियों को सेल्स, सर्विस, मार्केटिंग, रेवेन्यू मैनेजमेंट और ऑनलाइन कॉमर्स से जुड़ी डिजिटल सलाह देती है। यह फर्म खास तौर पर AI आधारित समाधान तैयार करने के लिए जानी जाती है। 2012 में शुरू हुई यह कंपनी तेजी से बढ़ी है और कई अमेरिकी व्यवसायों के लिए भरोसेमंद पार्टनर बन चुकी है।

Advertisement

TCS को क्या मिलेगा इस बड़ी डील से?

TCS पहले से ही दुनिया की शीर्ष आईटी कंपनियों में गिनी जाती है, लेकिन इस सौदे से उसकी सेल्सफोर्स सेवाओं की क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी। Coastal Cloud के साथ आने से TCS की टीम में 400 से ज्यादा अनुभवी विशेषज्ञ और 3,000 से अधिक मल्टी-क्लाउड सर्टिफिकेट जुड़ जाएंगे।

इससे TCS को अमेरिका के मिड-मार्केट सेगमेंट में बेहतर पहुंच मिलेगी और दोनों कंपनियों के ग्राहक आधार को जोड़कर नए बिजनेस अवसर मिलेंगे। यह अधिग्रहण TCS को उन उद्योगों में भी मजबूत करेगा जहां तेजी से डिजिटल बदलाव हो रहा है।

Advertisement

TCS पहले ही सेल्सफोर्स कंसल्टिंग में तेजी से बढ़ रहा

बीते साल TCS ने ListEngage नाम की एक और सेल्सफोर्स कंसल्टिंग कंपनी को खरीदा था। दोनों अधिग्रहणों के बाद TCS अब दुनिया की टॉप-5 सेल्सफोर्स कंसल्टिंग फर्मों की सूची में मजबूती से अपनी जगह बना चुका है। Coastal Cloud भी सेल्सफोर्स पार्टनर एडवाइजरी बोर्ड में शामिल है, जिससे उसे आने वाली नई सेल्सफोर्स तकनीकों पर काम करने का सीधा मौका मिलता है।

Advertisement

TCS का बड़ा विजन: AI आधारित टेक कंपनी बनना

TCS की COO आरती सुब्रमण्यन ने कहा कि यह कदम कंपनी की AI-लीडरशिप रणनीति को और तेज करेगा। उनका कहना है कि TCS दुनिया की सबसे बड़ी AI-आधारित टेक्नोलॉजी सर्विस कंपनी बनने के विजन पर काम कर रहा है और Coastal Cloud का जुड़ना उसी दिशा में एक मजबूत कदम है।

अभी मंजूरी बाकी

हालांकि डील की घोषणा हो चुकी है, लेकिन इसे लागू होने के लिए नियामक संस्थाओं की मंजूरी जरूरी है। मंजूरी मिलने के बाद Coastal Cloud आधिकारिक तौर पर TCS परिवार का हिस्सा बन जाएगी।