TCS fourth quarter financial results: टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (टीसीएस) चौथी तिमाही में जानकारों के अनुमानों से चूक गई है। टीसीएस का मार्च 2023 तिमाही के दौरान शुद्ध लाभ 11,392 करोड़ रुपये का रहा है। इसमें 14.8 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई है। वहीं कंपनी की आमदनी इस दौरान 16.9 फीसदी बढ़कर 59,162 करोड़ रुपये रही है। कंपनी ने वित्तीय वर्ष के लिए 24 प्रति इक्विटी शेयर का अंतिम लाभांश भी घोषित किया है।

Advertisement

वहीं पूरे वित्त वर्ष के दौरान टीसीएस का राजस्व 2.25 लाख करोड़ रुपये रहा है। यह राजस्व एक साल पहले 1.91 लाख करोड़ रुपये था। इस प्रकार से पूरे साल के दौरान राजस्व में करीब 17.6 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई है। वहीं बीते वित्तीय वर्ष के दौरान शुद्ध लाभ 42,303 करोड़ रुपये रह है, जो एक साल पहले 38,449 करोड़ रुपये था।

Advertisement

टीसीएस ने वित्तीय वर्ष 23 के दौरान नेट आधार पर 22,600 कर्मचारी जोड़े हैं, वहीं कपंनी ने वित्तीय वर्ष 22 के दौरान 1.3 लाख कर्मचारी जोड़े थे। इसका मतलब है कि टीसीएस ने करीब 78 प्रतिशत कम कर्मचारी जोड़े हैं।

टीसीएस ने जारी अपने बयान में बताया है कि के. कृतिवासन 1 जून, 2023 से टीसीएस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) के तौर पर कार्यभार संभालेंगे।

Share Market में धूम मचा रहे हैं ये Money Double Stocks, जानें | Good Returns
Advertisement

जहां तक TCS के राजस्व में बढ़त का सवाल है तो यह वृद्धि यूके (17 प्रतिशत तिमाही दर तिमाही), खुदरा और उपभोक्ता पैकेज्ड सामान (सीपीजी) (13 प्रतिशत तिमाही दर तिमाही) और स्वास्थ्य सेवाओं से (12 तिमाही दर तिमाही प्रतिशत) बढ़ी है।

जहां तक टीसीएस की ऑर्डर बुक की बात है तो वित्त वर्ष 2023 की कुल ऑर्डर बुक 34 बिलियन डालर की है। इसमें चौथी तिमाही में 10 बिलियन डालर के आर्डर मिले हैं।

Advertisement

वहीं, नतीजों की घोषणा से पहले टीसीएस के शेयरों में आज तेजी रही। एनएसई पर शेयर की कीमत 0.87% बढ़कर 3,241.65 रुपये के स्तर पर बंद हुई। स्टॉक का पिछला बंद भाव 3,213.80 रुपये था। स्टॉक ने 52 सप्ताह के उच्च और निम्न स्तर क्रमश 3,739.95 रुपये और 2,926.10 रुपये का बनाया है।