नयी दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), अब दुनिया की सबसे बड़ी आईटी कंपनी बन गई है। टीसीएस ने अमेरिकन-आयरिश दिग्गज आईटी कंपनी एक्सेंचर को पीछे छोड़ दिया है। सोमवार को टाटा ग्रुप की आईटी दिग्गज कंपनी टीसीएस की मार्केट कैपिटल 170 अरब डॉलर से अधिक हो गई, जिसने ये दुनिया की सबसे अधिक वैल्यूएशन वाली आईटी कंपनी बन गयी। वहीं न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज (एनवाईएसई) पर एक्सेंचर की मार्केट कैपिटल 168 अरब डॉलर की है।
बदल गया आंकड़ा
हालांकि बाजार बंद होने तक ये आंकड़ा बदल गया। क्योंकि टीसीएस का शेयर, जो कारोबार के दौरान 3339 रु के अपने आज तक के सबसे ऊंचे स्तर तक चढ़ा था, कारोबार के आखिर में 13.20 रु या 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।बता दें कि मार्च 2020 में निचले स्तरों से टीसीएस के शेयर ने 82 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल की है। टीसीएस के दिसंबर तिमाही के नतीजे भी काफी अच्छे रहे। इसके पीछे असल कारण कोरोना संकट के बीच आईटी सर्विसेज के इस्तेमाल में बढ़ोतरी है।
भारतीय मुद्रा में टीसीएस की मार्केट कैपिटल
इस समय टीसीसीएस की मार्केट कैपिटल 12,34,609.62 करोड़ रु है। आज टीसीएस का शेयर बीएसई सेंसेक्स पर 3303.40 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह 3295.00 रु पर खुला। कारोबार के दौरान ये शेयर 3345.25 रु तक उछला। आखिर में कंपनी का शेयर 13.20 रु या 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 3290.20 रु पर बंद हुआ। 3,345.25 रु का स्तर इसका आज तक का सबसे ऊंचा स्तर है।
भारत की सबसे बड़ी कंपनी
टीसीएस इस समय भारत की सबसे बड़ी कंपनी भी है। इस समय रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैपिटल 12,29,661.32 करोड़ रु है, जो टीसीएस की 12,34,609.62 करोड़ रु की मार्केट कैपिटल से कम है। आज रिलायंस का शेयर 109.95 रु या 5.36 फीसदी की गिरावट के साथ 1939.70 रु पर बंद हुआ। रिलायंस का उच्चतम स्तर 2,368.80 रु का रहा है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान