नई दिल्ली, जुलाई 09। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने वित्त वर्ष 2021-22 और एसेसमेंट ईयर 2022-23 का इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए लोगों से अपील की है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का कहना है कि टैक्सपेयर्स को जल्द ही रिटर्न फाइल कर देना चाहिए। अगर कर्मचारियों को उनके दफ्तर से फार्म-16 मिल चुका है तो वे इनकम टैक्स रिटर्न भरने में देरी ना करें। इनकम टैक्स रिटर्न भरने की तारीख जैसे जैसे नजदीक आएगी पोर्टल पर दबाव बढ़ने लगेगा। इससे लोगों को परेशानी हो सकती है। इसलिए लोगों को आखिरी समय में टैक्स रिटर्न फाइल करने से बचना चाहिए।
इनकम टैक्स विभाग ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके लोगों से अपील की है। विभाग ने लिखा कि जितनी जल्दी आप इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करेंगे आपको उतना ही आराम महसूस होगा। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बताया कि एसेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न की ई-फाइलिंग वेबसाइट पर शुरू है। आईटी डिपार्टमेंट ने लोगों को आखिरी घंटो के भीड़ से बचने और जल्दी आयकर रिटर्न भरने को कहा। ट्वीट में कहा गया है कि आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई, 2022 है।
अगर आपका सपना लोन लेकर अपना व्यवसाय शुरू करने का है या आप बैंक लोन के मदद से अपने सपनो का घर खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए आईटीआर भरना बहुत जरूरी है। बैंक बिजनेस लोन या फिर हाउस लोन देने के लिए आईटीआर की मांग करते हैं। भविष्य को ध्यान में रखते हुए आपको इनकम टैक्स रिटर्न जरूर भरना चाहिेए।
जिन लोगों ने एसेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए रिटर्न भर दिया है उन्हें इनकम टैक्स डिपार्टमेंट रिफंड जल्द कर देगा। अगर आप देर से आईटी फाइल करते हैं तो भीड़ बढ़ जाने के कारण आयकर रिफंड के प्रोसेस में देर हो जाती है। इस तरह आपको रिफंड के लिए इंतजार करना पड़ता है। इसलिए आयकर विभाग ने लोगों से जल्द रिटर्न भरने की बात कही है ताकी लोड़ अचानक न बढ़े।
More Articles
- ITR पोर्टल स्लो है? 31 जुलाई की डेडलाइन से पहले ऐसे करें फाइलिंग और ई-वेरिफिकेशन
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन नजदीक: पोर्टल पर आ रही है दिक्कत? अपनाएं ये 5 स्मार्ट टिप्स
- ITR डेडलाइन 31 जुलाई: ओल्ड या न्यू टैक्स रिजीम? जानें आपके लिए कौन सा है सही
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?