Tata Technologies के आईपीओ को लेकर निवेशक काफी अधिक उत्साहित है। टाटा टेक का यह आईपीओ 22 नवंबर 2022 को खुल रहा हैं। आईपीओ की डेट जारी करने के बाद अब कंपनी ने शेयरों के प्राइस बैंड का भी ऐलान कर दिया है।
कंपनी ने प्रति शेयर 475 रु से लेकर 500 रु के हिसाब से प्राइस बैंड तय किया है। वही, शेयरों की फेस वैल्यू की बात करें तो फिर इसकी फेस वैल्यू 2 रुपये प्रति इक्विटी शेयर है।
टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ में सामान्य निवेशक 22 नवंबर 2023 से 24 नवंबर 2023 के बीच निवेश कर सकते हैं। वही, एंकर निवेशकों की बात करें तो फिर एंकर निवेशकों के लिए आईपीओ 21 नवंबर 2023 को खुल जाएगा।
यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल के माध्यम से लाया जा रहा है। इस इश्यू के माध्यम से ऐसे में टाटा मोटर्स, टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड-1 और अल्फा टीसी होल्डिंग अपनी हिस्सेदारी बेचने वाली हैं।
टाटा टेक्नोलॉजी के इस आईपीओ में 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व किया गया है। वहीं नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए 15 फीसदी हिस्सा रिजर्व हैं। वही, रिटेल निवेशकों की बात करें तो फिर रिटेल निवेशकों के लिए 35 फीसदी हिस्से को रिजर्व किया गया है।
टाटा मोटर्स के शेयर होल्डर्स के लिए 60 लाख 85 हजार 27 इक्विटी शेयर रिजर्व किए गए हैं। वही, कंपनी के कर्मचारियों के लिए 20 लाख 28 हजार 342 इक्विटी शेयर रिजर्व किए गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 30 नवंबर, 2023 को कंपनी निवेशकों को शेयर अलॉट करेगी। वही, अगर हम रिफंड की बात करें तो फिर रिफंड के लिए 1 दिसंबर 2023 को जारी किए जाएंगे। कंपनी के शेयर की लिस्टिंग की बात करें तो फिर कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर 5 दिसंबर को लिस्ट किए जाएंगे।
कंपनी इस आईपीओ के माध्यम से 3 हजार 42.51 करोड़ रुपये इकट्ठा करने की प्रयास कर रही है। इस आईपीओ के माध्यम से कुल 6 करोड़ 8 लाख 50 हजार 278 इक्विटी शेयरों की बिक्री की जाएगी।
जानिए क्या है जीएमपी
टाटा टेक के शेयर्स इश्यू के डिटेल्स सामने आने के बाद से ही ग्रे मार्केट में धमाल मचा रहे हैं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिलहाल ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग लगभग प्रति शेयर 798 रु के हिसाब से होगी।
सेबी का मिला था 28 जून को अप्रूवल
28 जून को टाटा टेक के आईपीओ को सेबी की ओर से अप्रूवल मिला था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इश्यू में टाटा मोटर्स के शेयर होल्डर्स के लिए 10 प्रतिशत तक इक्विटी शेयर रिजर्व हो सकते हैं। ऐसे में जिनके पास टाटा मोटर्स के शेयर से उन्हें आसानी से आईपीओ में शेयर मिल सकते हैं।
आईपीओ के लिए सिटी ग्रुप, जेएम फाइनेंशियल, ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, बोफा सिक्योरिटीज इंडिया लीड मैनेजर्स नियुक्त किए गए हैं। कंपनी ने लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को रजिस्ट्रार नियुक्त किया है।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
यह भी पढ़ें: Wooden Furniture Business कराएगा मोटा मुनाफा, ऐसे करें शुरू
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत