Tata Tech के 22-24 नवंबर के लिए खुले इस आईपीओ को निवेशकों का काफी शानदार रिस्पांस मिला। इस आईपीओ को 3 दिनों के दौरान लगभग 69.43 गुना सब्सक्राइब किया गया।
एंकर इंवेस्टरों को छोड़कर 2,200 के इश्यू के लिए 1.56 लाख करोड़ रु की बोली लगाइ गई। इस आईपीओ के शेयरों का अलॉटमेंट 3 से 5 वर्किंग डे के दौरान किया जाएगा।
टाटा समूह के इस आईपीओ को सब्सक्राइब करने के लिए 24 नवंबर 2023 को आखिरी दिन था। इस आईपीओ में निवेशकों ने खूब पैसे लगाएं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस आईपीओ को लगभग 70 गुना सब्सक्राइब किया गया है, जो इस वर्ष अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बन चुका है।
टाटा समूह के इस आईपीओ में योग्य संस्थागत बोलीदाताओं के लिए रिजर्व हिस्से को 203.41 गुना सब्सक्राइब किया गया था, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्से को 62.11 गुना और रिटेल निवेशकों 16.5 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है, जबकि टाटा मोटर्स के निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्से को 29.19 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया गया।
टाटा टेक की ग्रे बाजार में भारी मांग
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नॉन लिस्टेड बाजार में टाटा टेक्नोलॉजीज के शेयरों की काफी मांग है और ग्रे मार्केट प्रीमियम बढ़ कर 403 रु हो चुका है। हालांकि ग्रे मार्केट सिर्फ एक संकेत है कि बाजार में शेयरों की चाल कैसी हो सकती है। टाटा टेक आईपीओ का प्राइस बैंड 475-500 रु प्रति शेयर है।
टाटा समूह की ये कंपनियां भी बेच रहीं हिस्सेदारी
इस आईपीओ में ओएफएस के तहत मूल कंपनी टाटा मोटर्स 4 करोड़ 62 लाख शेयर बेचेगी, अल्फा टीसी होल्डिंग्स 97.1 लाख शेयर बेचेगी। टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड की ओर से 48 लाख शेयर बेचा जा रहा है।
वहीं इश्यू के लिए 50 प्रतिशत योग्य संस्थागत बोलीदाताओं के लिए अलग रखा गया है, जबकि खुदरा निवेशकों और गैर संस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व कोटा क्रमशः 35 फीसदी और 15 फीसदी है।
जानिए कब होगी लिस्टिंग
इसके आईपीओ के शेयरों का अलॉटमेंट 30 नवंबर को हो सकता है। वहीं बीएसई और एनएसई पर टाटा की ये कंपनी 5 दिसंबर 2023 को लिस्ट होगी।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
यह भी पढ़ें: Success Story: जानिए उदय कोटक की सफलता की कहानी
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत