Tata Steel Share Price: आज कारोबारी शेसन में बाजार की शुरुआत लाल निशान के साथ हुई। बाजार के दोनों बेंचमार्क बिकवाली के साथ ट्रेड कर रहे हैं। इन दिनों कंपनियां अपने तिमाही के रिजल्ट का ऐलान कर रही हैं। इस कड़ी में देश की जानी-मानी स्टील निर्माता कंपनी टाटा स्टील ने सितंबर 2025 की तिमाही में शानदार फाइनेंशियल रिजल्ट पेश किए हैं।
आज कंपनी के शेयरों की ऐसी है चाल
आज ट्रेडिंग के दौरान टाटा स्टील के शेयर फोकस में बने हुए है। कंपनी के शेयर शुरूआती कारोबार में सुबह के 9:46 बजे तक 1.88% उछलकर 182 रुपए पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सेशन पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर 178.65 रुपए पर क्लोज हुआ था। कंपनी ने पिछले एक हफ्ते में निवेशको को 2.60% का रिटर्न दिया है।
कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 319.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 3183 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। बीते साल की समान तिमाही की तुलना में यह एक बड़ा उछाल माना जा रहा है। कंपनी के मुताबिक, बेहतर मांग, लागत कंट्रोल और बिजनेस रणनीति ने इस तिमाही में शानदार रिजल्ट दी हैं।
रेवेन्यू में भी मजबूत ग्रोथ
टाटा स्टील का कुल रेवेन्यू सितंबर तिमाही में 8.9 प्रतिशत बढ़कर 58,689.3 करोड़ रुपए हो गया है। कंपनी के अनुसार, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में स्टील की मांग बढ़ने से बिक्री में तेजी आई है। खासतौर पर निर्माण, ऑटोमोबाईल और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में बढ़ी मांग ने कंपनी के रेवन्यू को मजबूत किया।
टैक्स खर्च में आई भारी गिरावट
कंपनी के टैक्स खर्च में इस बार बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। टाटा स्टील का टैक्स खर्च 26 प्रतिशत घटकर 1,039.4 करोड़ रुपए रह गया, जिससे नेट प्रॉफिट में सीधा फायदा मिला। टैक्स में कमी और लागत नियंत्रण ने कंपनी के प्रॉफिट मार्जिन को बेहतर बनाया है।
लागत घटाने और दक्षता बढ़ाने पर फोकस
टाटा स्टील ने इस तिमाही में उत्पादन लागत कम करने और ऑपरेशनल एफिशिएंसी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया। ऊर्जा लागत और कच्चे माल के दामों में स्थिरता से भी कंपनी को राहत मिली। वहीं, निर्यात में सुधार ने कुल प्रदर्शन को और बेहतर बनाया है।
सितंबर तिमाही में टाटा स्टील का प्रदर्शन कंपनी की मजबूत रणनीति और प्रबंधन की सफलता को दर्शाता है। बढ़ा हुआ मुनाफा, बेहतर रेवेन्यू और घटा टैक्स खर्च इस बात का संकेत है कि कंपनी आने वाली तिमाहियों में भी मजबूत ग्रोथ बनाए रख सकती है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!