नई दिल्ली: टाटा स्काई ने अपना एंड्रॉइड टीवी सेट-टॉप बॉक्स लॉन्च कर दिया है। इस सेट-टॉप बॉक्स का कीमत 5,999 रुपये है। टाटा स्काई बिंज+ को नए यूजर्स कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। जहां एयरटेल Xstream Box और डिश स्मार्ट एचयूबी को मात्र 3,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। वहीं, टाटा स्काई ने अपने नए सेट-टॉप बॉक्स को ज्यादा कीमत में लॉन्च किया है। यह एंड्रॉइड 9.0 प्लेटफॉर्म पर काम करता है जो कई प्रीमियम ओटीटी सर्विसेज जैसे हॉटस्टार, तीन महीने के लिए अमेजन प्राइम, SunNXT, ZEE5 समेत कई सर्विसेज उपलब्ध कराई जा रही हैं। जियो फाइबर यूजर्स को फ्री मिलेगा ZEE5 का सब्सक्रिप्शन ये भी पढ़ें
टाटा स्काई बिंज+की कीमत और उपलब्धता
टाटा स्काई बिंज+ को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.tatasky.com से खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 5,999 रुपये है। लेकिन इसके सभी फीचर्स की जानकारी नहीं दी गई है। यहां पर इस सेट-टॉप बॉक्स की कुछ ही जानकारी उपलब्ध कराई गई हैं। बिंज+ को एंड्रॉइड 9.0 पाई के साथ पेश किय गया है। इसके रिमोट में बिल्ट-इन गूगल अस्सिटेंट सपोर्ट दिया गया है। इस बॉक्स को इंटरनेट के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है। इसके जरिए आप ओटीटी ऐप्स को एक्सेस कर पाएंगे। इसके अलावा आप स्टैंडर्ड सैटेलाइट टीवी सर्विस को लाइव टीवी चैनल्स को देखने के लिए स्विच कर सकते हैं। जानकारी दें कि टाटा स्काई बिंज+ का मुकाबला एयरटेल एक्सट्रीम बॉक्स के साथ है जिसकी कीमत 3,999 रुपये है।
टाटा स्काई बिंज+ के साथ मिलेगी 1 महीने की फ्री सर्विस
यह एंड्रॉइड टीवी सर्टिफाइड बॉक्स है। इसमें यूजर्स गूगल प्ले स्टोर से 5000 से ज्यादा गेम्स और ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं। यह बॉक्स 2 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसमें यूजर्स को 7 दिन तक कैचअप टीवी सर्विस भी उपलब्ध कराई जा रही है। अच्छी बात तो यह है कि टाटा स्काई बिंज+ के साथ 1 महीने की फ्री सर्विस मिलेगी। जो यूजर्स इस सेट-टॉप बॉक्स को खरीददते हैं उन्हें 1 महीने की फ्री टाटा स्काई बिंज सर्विस दी जाएगी। यूजर्स को फ्री सर्विस के लिए हर महीने 249 रुपये का शुल्क देना होगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान