नई द‍िल्‍ली: डीटीएच ऑपरेटर टाटा स्‍काई ने अपने एचडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमत में कटौती की है। इससे पहले भी कंपनी ने कटौती की थी और अब एक बार फिर से इसकी कीमत को कम किया गया है। कटौती के बाद टाटा स्‍काई के सेट टॉप बॉक्स को 1399 रुपये में खरीदा जा सकता है। बता दें क‍ि कंपनी ने इसे एक स्पेशल ऑफर के तौर पर पेश किया है। ध्‍यान देने वाली बात यह है क‍ि इस ऑफर में इस बात की जानकारी नहीं दी गयी है कि यह कब तक वैध है।

Advertisement

टाटा स्‍काई का एचडी सेट-टॉप बॉक्स मात्र 1,399 रुपये में
कंपनी इस समय 31.61 फीसद मार्केट शेयर के साथ सबसे बड़ी डीटीएच ऑपरेटर कंपनी है। कंपनी बेहद कम कीमत में अपने एचडी सेट-टॉप बॉक्स उपलब्ध करा रही है। स्पेशल ऑफर के तहत कंपनी 1,399 रुपये में एचडी एसटीबी को खरीदा जा सकता है। जो कि एसडी एसटीबी की कीमत जितनी है। बता दें कि कंपनी के इस फैसले से एचडी कनेक्शन्स की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि, यह ध्यान रहे कि यह केवल एसटीबी की कीमत है। अगर आप कनेक्शन लेते हैं तो आपको एडिशनल इंस्टॉलेशन और इंजीनियर विजिट चार्ज देना होगा।

Advertisement

आपको बता दें कि टाटा स्‍काई एसडी/एचडी सेट टॉप बॉकस के अलावा अन्य एसटीबीएस की बात करें तो टाटा स्‍काई Binge+ की कीमत 5,999 रुपये है। वहीं, टाटा स्‍काई 4K की कीमत 6,400 रुपये है। जबकि टाटा स्‍काई +HD की कीमत 9,300 रुपये है। अगर कंपनी अपने इन तीनों STBs की कीमत में भी कटौती करती है तो यह यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर साबित हो सकती है।

Advertisement

अन्य ऑपरेटर्स के एसटीबीएस की कीमत जानि‍ए
DishNXT एचडी एसटीबी की कीमत 1,590 रुपये है। वहीं, DishNXT SD बॉक्स की कीमत 1,490 रुपये है। D2h के HD STB की कीमत 1,699 रुपये है। वहीं, बेसिक SD STB की कीमत 1,599 रुपये है। इसके अलावा HD RF STB की कीमत 1,799 रुपये है। एयरटेल ड‍िज‍िटल टीवी के एसडी बॉक्स की कीमत 1,100 रुपये है। वहीं, एचडी बॉक्स की कीमत 1,300 रुपये है।

Advertisement