नई द‍िल्‍ली: अगर आप भी टाटा स्‍‍काई का इस्‍तेमाल करते है तो आपके ल‍िए अच्‍छी खबर है। टाटा स्काई अपने ब्रॉडबैंड प्लान्स में बदलाव कर रहा है। दरअसल टाटा स्काई ने अपने कुछ ब्रॉडबैंड प्लान्स के साथ फ्री लैंडलाइन सर्विस देने का ऐलान किया है। बता दें कि कंपनी ने एक टीजर के जरिए इसकी जानकारी दी है। हालांकि, सर्विस कब से शुरू होगी इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। Tata Sky : 500 रुपये से कम के पांच बेस्ट DTH पैक, चेक करें कौन सा प्‍लान ज्‍यादा बेहतर ये भी पढ़ें

Advertisement

मार्केट में मौजूद दूसरे इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (आईएसपीएस) से प्रतिद्वन्दिता कायम रखने के लिए टाटा स्काई ने अब अपने ब्रॉडबैंड प्लान्स के साथ फ्री लैंडलाइन सर्विस देने का ऐलान किया है। बता दें कि जियो और एयरटेल के सभी प्लान में लैंडलाइन सर्विस फ्री दी जा रही है, शायद इसी के चलते टाटा स्काई ने भी अब अपने प्लान्स में बदलाव किया है। एयरटेल और जियो ने हाल ही में अपने ब्रॉडबैंड प्लान्स अपग्रेड किए हैं और अब हर प्लान के साथ अनलिमिटेड डेटा ऑफर कर रहे हैं।

Advertisement

फ्री मि‍लेगा लैंडलाइन सर्विस

टाटा स्काई के सभी ब्रॉडबैंड ग्राहकों को अब लैंडलाइन सर्विस फ्री ऑफर की जा रही है। यानी सभी प्लान के साथ मुफ्त लैंडलाइन सर्विस का मजा लिया जा सकता है। टाटा स्काई के पास 1 महीने, 3 महीने, 6 महीने और 1 साल की वैलिडिटी वाले प्लान्स मौजूद हैं। 1 महीने और 3 महीने के प्लान में ग्राहकों को लैंडलाइन सर्विस मिलती है लेकिन उन्हें प्लान के बेस फेयर के अलावा 100 रुपये अतिरिक्त प्रति महीना देना होगा। लेकिन 6 महीने और 12 महीने के सभी अनलिमिटेड प्लान में लैंडलाइन सर्विस फ्री ऑफर की जाती है। यानी जो ग्राहक लॉन्ग-टर्म प्लान लेते हैं, उन्हें फ्री लैंडलाइन सर्विस का फायदा मिलेगा।

एयरटेल और जियो के सभी प्लान में लैंडलाइन सर्विस फ्री

लेकिन ये प्लान अभी भी एयरटेल और जियो के ब्रॉडबैंड प्लान में ऑफर की जा रही सर्विसेज जैसी नहीं हैं। एयरटेल और जियो के सभी यानी सबसे सस्ते ब्रॉडबैंड प्लान में भी लैंडलाइन सर्विस फ्री मिल रही है। जबकि टाटा स्काई के साथ ऐसा नहीं है। टाटा स्काई ने अपने ब्रॉडबैंड प्लान्स में कुछ और बदलाव भी किए हैं। कंपनी देश में चुनिंदा सर्किल्स में 'फिक्स्ड डेटा प्लान' ऑफर कर रही है। अब ग्राहकों के पास 1 महीने की वैलिडिटी वाले दो अनलिमिटेड प्लान्स मौजूद हैं। 850 रुपये हर महीने वाले प्लान में 100Mbps स्पीड जबकि 950 रुपये वाले प्लान में 150Mbps इंटरनेट स्पीड मिलती है। आपको बता दें कि अनलिमिटेड ब्रॉडबैंड प्लान भी एफयूपी लिमिट के साथ आते हैं। सभी अनलिमिटेड प्लान में 3.3TB डेटा की एफयूपी लिमिट है।

टाटा स्काई का एयरटेल और जियो से होगा मुकाबला

रिलायंस जियो और एयरटेल की ब्रॉडबैंड सर्विस पहले से मौजूद हैं। जिसमें फ्री स्ट्रीमिंग के साथ फ्री कॉलिंग मिल रही है। ऐसे में टाटा स्काई को इन दोनों कंपनियों से मुकाबला मिल सकता है। टाटा की प्लान की कीमतें क्या होगी, मुकाबला इस बात पर भी निर्भर करेगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अनलिमिडेट स्ट्रीमिंग और अनलिमिडेट कॉलिंग वाला प्लान मिलाकर पेश कर सकती है। बता दें कि जियो फाइबर की तेज इंटरनेट सर्विस के प्लान 699 रुपए से शुरू है। जिसमें मुफ्त कॉलिंग मिलती है।