नयी दिल्ली। टेलीकॉम कंपनियां अपने अधिकतर प्लान डेटा और कॉलिंग को मिला कर तैयार करती हैं। मगर उनके कुछ प्लान सिर्फ डेटा वाले भी होते हैं, जिनमें अधिक डेटा बेनेफिट मिलता है। ऐसे में अगर आपको मुफ्त कॉलिंग मिलने लगे तो आप सिर्फ डेटा बेनेफिट वाले प्लान लेकर अधिक इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको ये सुविधा जल्द ही टाटा स्काइ मिल सकती है। टाटा स्काइ जल्द ही मुफ्त कॉलिंग शुरू सर्विस शुरू कर सकती है। हालांकि ये लैंडलाइन कॉलिंग सर्विस शुरू करेगी, जो इसके ब्रॉडबैंड ग्राहकों को मिलेगी। टाटा स्काई की लैंडलाइन सर्विस में कंपनी के ब्रॉडबैंड ग्राहकों को अनलिमिटेड मुफ्त कॉलिंग दी जाएगी। कंपनी ने अब तक अपनी आगामी सर्विस की जानकारी दी है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक लॉन्च की तारीख नहीं दी है।

जियो-एयरटेल पहले से दे रहे सेवा

टाटा स्काइ के Jio Fiber और Airtel ब्रॉडबैंड जैसे प्रतियोगी पहले से ही मुफ्त लैंडलाइन सेवाएं दे रहे हैं। टाटा स्काइ का टीज़र बताता है कि कंपनी जल्द ही अपनी ब्रॉडबैंड सर्विस के साथ मुफ्त लैंडलाइन लॉन्च करेगी। मगर टीज़र में इस बात की कोई पुष्टि नहीं है कि टाटा स्काई अपनी मुफ्त लैंडलाइन कॉलिंग सेवा की पेशकश कैसे करेगी। यानी इसके प्लान कैसे होंगे। मगर एक अनुमान के अनुसार कंपनी अपनी असीमित स्ट्रीमिंग प्लांस के साथ मिला कर पेश करेगी। Jio Fiber 699 रुपये से शुरू होने वाले अपनी सभी ब्रॉडबैंड प्लानों में मुफ्त कॉलिंग देती है।

2015 में आया था टाटा स्काइ ब्रॉडबैंड

टाटा स्काई ब्रॉडबैंड 2015 में लॉन्च हुआ था और इसकी सेवा 20 शहरों और कस्बों में एक्टिव है। इसके अनलिमिटेड स्ट्रीमिंग प्लान की बात करें तो इसके तीन प्लान हैं जो 900 रुपये से शुरू हो रहे हैं। बेस प्लान में 25 एमबीपीएस स्पीड पर अनलिमिटेड इंटरनेट मिलता है। टाटा स्काई के 1,000 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान में 50 एमबीपीएस की स्पीड से असीमित डेटा मिलता है। वहीं 1,100 रुपये के अनलिमिटेड प्लान में ग्राहकों को 100 एमबीपीएस डेटा की स्पीड मिलती है। इन सभी अनलिमिटेड प्लानों की वैलिडिटी एक महीने की है।

टाटा स्काइ के 3 से 12 महीनों के प्लान

कंपनी के पास 3 महीने, 6 महीने और 12 महीने की वैलिडिटी वाले असीमित प्लान भी हैं। महंगे प्लान में डेटा की स्पीड समान रहती है लेकिन उपयोगकर्ताओं को मुफ्त राउटर और मुफ्त इंस्टॉलेशन जैसे अतिरिक्त लाभ मिलते हैं। टाटा स्काई ब्रॉडबैंड के निर्धारित डेटा प्लान भी है जो 650 रुपये से शुरू है। इसमें एक महीने के लिए 60 जीबी डेटा 25 एमबीपीएस स्पीड पर मिलता है। अगर टाटा स्काइ लैंडलाइन कॉलिंग सर्विस लाती है इस सर्विस के लिए मुकाबला और कड़ा हो जाएगा। क्योंकि कई अन्य कंपनियां ऐसी ही सेवाएं पहले से दे रही हैं।

Advertisement