नयी दिल्ली। भारत की प्रमुख कार निर्माता कंपनियों में से एक टाटा मोटर्स के शेयर ने जनवरी महीने में काफी बढ़त हासिल की है। इससे निवेशक मालामाल हो गए हैं। आज भी शेयर बाजार बंद होने से पहले टाटा मोटर्स का शेयर 277.60 रु के 52 हफ्तों के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा। बल्कि वास्तव में टाटा मोटर्स का शेयर इस समय सितंबर 2018 के बाद सबसे ऊंचे स्तरों पर है। जनवरी में अब तक टाटा मोटर्स का शेयर अब तक करीब 50 फीसदी ऊपर चढ़ा है। 31 दिसंबर को ये शेयर 183.7 रु पर बंद हुआ था, जबकि आज ये 274.90 रु पर बंद हुआ है। इस दौरान जिस निवेशक ने भी टाटा मोटर्स के शेयरों में 2 लाख रु का निवेश किया हुआ होगा, उसकी निवेश की रकम 3 लाख रु हो गई होगी।
पिछले सात कारोबारी दिनों में टाटा मोटर्स का शेयर 26 प्रतिशत ऊपर चढ़ा। इसके पीछे वे रिपोर्ट्स हैं जिनमें अनुमान लगाया जा रहा है कि अमेरिकी ई-कार कंपनी टेस्ला भारत में एंट्री के लिए टाटा मोटर्स के साथ टाई-अप कर सकती है। कंपनी के घरेलू यात्री वाहन (पीवी) कारोबार में हिस्सेदारी बेचने की योजना की रिपोर्ट को नकारने के बावजूद टाटा मोटर्स के शेयरों में निवेशक की रुचि बरकरार है। टाटा मोटर्स ने अपने पीवी कारोबार के लिए किसी पार्टनरशिप के संबंध में कोई फैसला नहीं लिया है और ऐसी सभी अफवाहों का खंडन किया है।
जनवरी में इतना तगड़ा रिटर्न देने के पीछे एक और वजह रही है। दरअसल टाटा मोटर्स की सब्सिडरी जेगुआर लैंड रोवर की तिमाही दर तिमाही आधार पर लगातार दूसरी तिमाही में सेल्स बेहतर हुई है। जेगुआर लैंड रोवर कोरोना संकट के बावजूद सेल्स बढ़ाने में कामयाब रही है। बता दें कि इस महीने में सेंसेक्स सिर्फ 4.5 फीसदी ही ऊपर चढ़ा है। टाटा मोटर्स का शेयर इसके मुकाबले 10 गुना से भी ज्यादा अधिक मजबूत हुआ है।
2019 के मुकाबले 2020 में जेगुआर लैंड रोवर की बिक्री में 23.6 फीसदी की गिरावट आई, जिसके पीछे इकलौता बड़ा कारण कोरोना संकट है। कोरोना के चलते 2 महीनों से भी ज्यादा समय तक प्लांट बंद रहे थे। मगर अप्रैल-जून के मुकाबले जेगुआर लैंड रोवर की बिक्री में जुलाई-सितंबर तिमाही में 53 फीसदी और फिर जुलाई-सितंबर के मुकाबले दिसंबर तिमाही में 13.1 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
टाटा ग्रुप की बाकी कंपनियों ने भी पिछले 1 महीने में निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है। इनमें टााट इलेक्सी ने 72 फीसदी, टाटा स्टील ने 54 फीसदी, टाटा मोटर्स ने 50 फीसदी, टीसीएस ने 16 फीसदी, टाटा कंज्यूमर ने 15 फीसदी और टाटा केमिकल्स ने 10 फीसदी मुनाफा कराया है।
जानकारों का अनुमान है कि टाटा मोटर्स का शेयर आने वाले समय में और ऊपर जा सकता है। मांग में सुधार की संभावना, लागत कम करने के आइडिया और बेहतर फ्री कैश फ्लो से टाटा मोटर्स को सहारा मिलेगा। दूसरी ओर जेगुआर लैंड रोवर की सेल्स भी सुधर रही है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट