Tariff on Auto Companies: शेयर बाजार में आज 27 मार्च को तेज हलचल देखने को मिल रहा है. सुबह पॉजिटिव शुरुआत के बाद बाजार पर दबाव देखने को मिल रहा है. बाजार के एक्शन में चुनिंदा स्टॉक्स फोकस में हैं, जिसमें ऑटो सेक्टर के शेयर भी शामिल हैं. अमेरिकी टैरिफ लागू होने से पहले दिग्गज ऑटो स्टॉक्स फिसल गए हैं. इसमें टाटा मोटर्स का शेयर भी शामिल है.
टाटा मोटर्स के शेयरों में तेज गिरावट
टाटा मोटर्स लिमिटेड का शेयर शुरुआती कारोबार में 7% गिरकर 661 रुपए पर आ गया. यह गिरावट तब आई जब आयातित वाहनों पर डोनाल्ड ट्रम्प के प्रस्तावित 25% टैरिफ लगाने वाले हैं. अमेरिकी रेसिप्रोकल टैरिफ 2 अप्रैल को लागू किया जाना है.
टाटा मोटर्स के शेयर क्यों टूटे?
टाटा मोटर्स की लग्जरी कार सब्सिडियरी कंपनी जगुआर लैंड रोवर (JLR) अमेरिका को एक अहम मार्केट मानती है. सालाना रिपोर्ट के मुताबिक 2024 में उत्तरी अमेरिका में JLR की ग्लोबल सेल्स का लगभग एक तिहाई हिस्सा होगा, जिसमें अकेले अमेरिका का योगदान 22% होगा. नए टैरिफ अमेरिकी कस्टमर्स के लिए JLR गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकते हैं, जिससे संभावित रूप से डिमांड पर हो सकता है.
टाटा मोटर्स के शेयर पर ब्रोकरेज
ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने टाटा मोटर्स पर पॉजिटिव आउटलुक बनाए रखा है, जिसके तहत 'खरीदारी' की रेटिंग दी है. साथ ही इसका टारगेट 861 रुपए रखा है. उन्होंने JLR की लक्जरी विस्तार रणनीति में प्रबंधन के विश्वास और वित्त वर्ष 2025 के लिए EBTI मार्जिन टारगेट्स को अपने आशावादी होने का कारण बताया.
टाटा मोटर्स के शेयर पर ब्रोकिंग फर्म मैक्वेरी ने 'आउटपरफॉर्म' की रेटिंग दी है. इसमें FY2025 तक नेट कैश बैलेंस शीट हासिल करने की दिशा में JLR की प्रगति और टाटा मोटर्स के डॉमेस्टिक कमर्शियल गाड़ियों के कारोबार में मार्जिन में सुधार पर भी फोकस किया.
अन्य ब्रोकरेज का नजरिया
ब्रोकरेज फर्म CLSA ने भी टाटा मोटर्स के शेयर पर 'हाई कन्विक्शन आउटपरफॉर्म' की रेटिंग दी है. साथ ही शेयर पर 930 रुपए का टारगेट दिया है. उन्होंने संभावित चुनौतियों के बावजूद वित्तीय प्रतिबद्धताओं को पूरा करने की JLR की क्षमता में दृढ़ विश्वास व्यक्त किया.
गोल्डमैन सैक्स को उम्मीद है कि रती के लिए वॉल्यूम ग्रोथ में तेज़ी आएगी, खास तौर पर तब जब जगुआर इंटरनल कम्बशन इंजन मॉडल को धीरे-धीरे बंद कर रहा है. इस बदलाव से ब्रांड की नई पेशकशों की मांग बढ़ सकती है.
टाटा मोटर्स का हालिया परफॉर्मेंस
टाटा मोटर्स के शेयर के परफॉर्मेंस भी दमदार रहे हैं. मनीकंट्रोल के मुताबिक शेयर एनएसई पर बुधवार को 666 रुपए पर बंद हुआ. भारत की सबसे बड़ी चार पहिया ईवी कंपनी ने पिछले महीने 9% से ज्यादा की बढ़त हासिल की है.
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग