Tata Motors Price Hike: टाटा मोटर्स ने ग्राहकों बड़ा झटका दिया है. टाटा ग्रुप की दिग्गज ऑटो कंपनी ने चुनिंदा गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. इसके तहत कमर्शियल व्हीकल्स के दाम बढ़ेंगे. कंपनी की ओर से बढ़ाई की नई कीमतें 1 जुलाई से लागू होंगी. टाटा मोटर्स ने बुधवार को एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी.
टाटा मोटर्स ने इससे पहले पिछले साल दिसंबर महीने में कमर्शियल व्हीकल के दाम में इजाफा किया था. फिर 2024 में फरवरी में कारों की कीमतों में इजाफा किया. इसके तहत कीमतों में 3% की बढ़ोतरी किया था.
टाटा मोटर्स क्या बढ़ा रही दाम
बाजार को दी जानकारी में टाटा मोटर्स ने बताया कि 1 जुलाई से कमर्शियल व्हीकल के दाम बढ़ जाएंगे. इसके तहत कीमतों में 2 फीसदी तक की बढ़ोतरी की जाएगी. कंपनी ने बताया कि कीमतों में बढ़ोतरी की वजह कमोडिटी प्राइसेज का बढ़ना है. कीमतों में बढ़ोतरी कर कंपनी इसका प्रेशर घटाएगी. नई दरें देशभर में लागू होंगी. इसके तहत अलग-अलग वेरियंट और मॉडल के दाम बढ़ेंगे. टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल में ट्रक, बस समेत स्मॉल ट्रक्स शामिल हैं.
टाटा मोटर्स ऊपरी स्तरों से फिसला
टाटा मोटर्स का शेयर ऊपरी स्तरों से फिसल गया है. शेयर हल्की गिरावट के साथ 984 रुपए के आसपास ट्रेड कर रहा. शेयर ने इंट्राडे में 994.90 रुपए का हाई बनाया. बता दें कि टाटा ग्रुप का ये स्टॉक 1 सालभर में 75% का तगड़ा उछाल दिखा चुका है. शेयर 2024 में अब तक करीब 25 फीसदी का रिटर्न दे चुका है. स्टॉक ने 5 मार्च को 1,065.60 रुपए का हाई बनाया था.
More Articles
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?
- मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके