Tata Motors demerger: टाटा मोटर्स का लंबे समय से इंतज़ार किया जा रहा डीमर्जर आखिरकार अपने आखिरी स्टेज में पहुंच गया है। टाटा ग्रुप की कंपनी और एक प्रमुख भारतीय ऑटोमेकर ने अपने कमर्शियल व्हीकल (CV) और पैसेंजर व्हीकल (PV) बिजनेस को दो अलग-अलग कंपनियों में बांट दिया है। टाटा मोटर्स के शेयरहोल्डर्स देख रहे हैं कि TML कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड (TMLCV) के शेयर उनके डीमैट अकाउंट में क्रेडिट होने के बावजूद उनके ट्रेडिंग ऐप्स पर दिखाई नहीं दे रहे हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है को ये कारण हो सकते है।
डीमैट अकाउंट में शेयर नहीं दिखने के कारण?
- भले ही शेयर आपके डीमैट अकाउंट में क्रेडिट हो गए हैं, लेकिन स्टॉक एक्सचेंज से लिस्टिंग की मंजूरी मिलने तक उन्हें ट्रेड नहीं किया जा सकता।
- TMLCV BSE और NSE दोनों पर लिस्ट होने की प्रोसेस में है, जिसमें लिस्टिंग एप्लीकेशन जमा करने के बाद आमतौर पर 45-60 दिन लगते हैं।
- जब तक यह मंजूरी नहीं मिल जाती, आपके शेयर आपके डीमैट अकाउंट में फ्रीज रहेंगे।
- शेयरों को ठीक से लिस्ट करने के लिए उन्हें अस्थायी रूप से ट्रेडिंग से रोक दिया गया है। नतीजतन, एक्सचेंज से ऑफिशियल लिस्टिंग की अनुमति मिलने तक आप इन शेयरों को अपने ऐप में देख या ट्रेड नहीं कर पाएंगे।
TMLCV ने शेयरहोल्डर्स को क्या कहा?
कंपनी अभी SEBI के नियमों, सर्कुलर और अन्य लागू प्रावधानों के अनुसार, अपने इक्विटी शेयरों को स्टॉक एक्सचेंज, खासकर (i) BSE लिमिटेड और (ii) नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड पर लिस्ट करने की प्रोसेस में है। आपको अलॉट किए गए और आपके डीमैट अकाउंट में क्रेडिट किए गए इक्विटी शेयर फ्रीज रहेंगे। एक बार जब BSE और NSE लिस्टिंग और ट्रेडिंग की अनुमति दे देंगे, तो आपके TMLCV शेयर आपके ट्रेडिंग ऐप में दिखाई देंगे, और आप उन्हें ट्रेड कर पाएंगे। ट्रेडिंग शुरू होने के बाद कंपनी शेयरहोल्डर्स को सूचित करेगी।
टाटा मोटर्स डीमर्जर
TML कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड (TMLCV) ने हाल ही में मंजूर हुई स्कीम ऑफ़ अरेंजमेंट के तहत टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (TMPVL) के एलिजिबल शेयरहोल्डर्स को 3,68,23,31,373 पूरी तरह से पेड-अप इक्विटी शेयर सफलतापूर्वक अलॉट कर दिए हैं। यह नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT), मुंबई बेंच के स्कीम को मंजूरी देने के बाद हुआ है, जिससे प्रभावी तारीख 1 अक्टूबर, 2025 हो गई है।
More Articles
- Jefferies की बड़ी भविष्यवाणी! Gold या Stocks? Chris Wood ने बताया कहां बनेगा ज्यादा पैसा!
- Urban Company के शेयरों में 18% की तूफानी तेजी! Morgan Stanley ने दी खरीदारी की सलाह!
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?